इंजमाम उल हक का तिलमिलाना गजब ढा गया, भारत से जलन में दिया तीखा-तीखा बयान, Video

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम के बुरे प्रदर्शन के बाद वह केवल 6 दिन में ही बाहर हो गई. लेकिन इंजमाम उल हक ने भारत के खिलाफ तीखा बयान दिया है. पाकिस्तान के न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने IPL को टारगेट किया है.

IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam Ul Haq) चैंपियंस ट्रॉफी में मिली बेइज्जती से काफी नाराज हैं और उन्होंने अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड से आईपीएल के बहिष्कार की अपील की है. इंजमाम का मानना है कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता, तो अन्य बोर्ड को भी अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से रोक देना चाहिए.

एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बात करते हुए इंजमाम ने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी को एक तरफ रखिए, सिर्फ आईपीएल को ही देख लीजिए. इसमें दुनिया भर के तमाम शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी किसी भी अन्य टी20 लीग में खेलने नहीं जाते. अगर बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को अन्य लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है, तो दूसरे क्रिकेट बोर्ड को भी यही रुख अपनाना चाहिए और अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से रोक देना चाहिए.”

भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ही विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मिलती है. दिनेश कार्तिक ने पिछले साल संन्यास की घोषणा के बाद दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेला था. इसी तरह, युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे खिलाड़ी भी संन्यास के बाद जीटी20 कनाडा और लंका प्रीमियर लीग में हिस्सा ले चुके हैं.

हालांकि, यह नियम महिला क्रिकेटरों के लिए लागू नहीं होता है. भारत की प्रमुख महिला खिलाड़ी जैसे स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स नियमित रूप से बीबीएल, द हंड्रेड और अन्य अंतरराष्ट्रीय लीगों में हिस्सा लेती हैं. बीसीसीआई का यह प्रतिबंध केवल पुरुष क्रिकेटरों पर लागू होता है, जिन्हें विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी जाती है.

इस बीच, आईपीएल 2025 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और टूर्नामेंट का पहला मैच 22 मार्च को पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा. IPL और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बीच इस बार टकराव होने की संभावना है, क्योंकि पीएसएल का आगामी सीजन 11 अप्रैल से 18 मई तक खेला जाएगा.

सभी दसों कप्तान फाइनल, 22 मार्च से शुरू हो रहा IPL, देखें पूरा शेड्यूल और टीमों का फुल स्क्वॉड

IPL 2025 से पहले बीसीसीआई ने जारी किए ये नियम, CSK, MI, RCB सब पर पड़ेगा भारी असर

Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया से बाहर चहल IPL के बाद जाएंगे इंग्लैंड, अब इस टीम से खेलेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >