IND vs PAK: शाहीन अफरीदी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने रोहित शर्मा को दी चेतावनी

1 / 1
IND vs PAK: शाहीन अफरीदी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने रोहित शर्मा को दी चेतावनी
फुल स्क्रीन में देखें

IND vs PAK: शाहीन अफरीदी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने रोहित शर्मा को दी चेतावनी

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह महामुकाबला दो सितंबर को खेला जायेगा. दोनों टीमें एक दूसरे का सामना करने के लिए बेताब होंगी. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने रोहित शर्मा को चेतावनी दी है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन चाहते हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यूएई 2021 टी20 विश्व कप जैसे हालात से बचने के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पहले तीन ओवरों में सावधानी बरतें. रोहित को टी20 विश्व कप में अफरीदी ने अंदर आती यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया था. वह इस मैच में खाता खोलने में विफल रहे थे.

भारत को इस ग्रुप मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और टीम इस टूर्नामेंट में हार के सदमे से उबरने में नाकाम रही. हेडन का मानना है कि पाकिस्तान के इस लंबे कद के तेज गेंदबाज से निपटने का यही सही तरीका है.

हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘आपको शाहीन अफरीदी के खिलाफ शुरू में सतर्कता बरतनी होगी. हाल ही में (टी20) विश्व कप (2021 में यूएई में) को याद करिए. शाहीन शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में सक्षम थे.’

हेडन ने भारतीय कप्तान को सलाह दी, ‘हम उस गेंद को कभी नहीं भूलेंगे जो उन्होंने रोहित शर्मा को फेंकी थी, इसलिए उसके खिलाफ थोड़ी सावधानी बरतें. अगर यह स्विंग हो रही है, तो पहले तीन ओवर खेलने पर ध्यान दें.’ कोहली ने मैच में 49 गेंद में 57 रन बनाकर भारतीय पारी को संवारा था. टीम को हालांकि इस मुकाबले में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

हेडन से कहा कि अफरीदी के साथ ही भारतीय बल्लेबाजों को नसीम शाह और हारिस रऊफ के खिलाफ भी योजना बना कर बल्लेबाजी करनी होगी. हेडन ने हालांकि कहा कि नसीम को शुरू में दबाव में लाने से भारत जीत की स्थिति में आ सकता है. उन्होंने कहा कि नसीम को दबाव में डालो, ऐसा महसूस करो कि तुम ख��ल में आगे हो. कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि टीम इंडिया ही जीतेगी.

हेडन ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि उनके पास एक गहरी, स्तरीय बल्लेबाजी लाइनअप है , और मुझे लगता है कि उन्हें बोर्ड पर भी फॉर्म मिल गया है. बता दें कि काफी समय तक खराब फॉर्म से जूझने के बाद विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उनसे काफी उम्मीदें हैं.

हेडन ने दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबले को विश्व क्रिकेट में सबसे रोमांचक मुकाबला करार देते हुए कहा, ‘भारत, पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के खिलाफ खेलगा. यह क्रिकेट में सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक है. पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम (शाह) जैसे काबिल गेंदबाज हैं. तीन बहुत अलग प्रकार के गेंदबाज और उनसे निपटने के लिए भारतीय टीम को योजना के साथ आना होगा.’

उन्होंने कहा, ‘कैंडी में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी. आपको पिच की उछाल पर नजर रखना होगा. इस मामले में हारिस के खिलाफ सतर्क रहना होगा. वह गेंद को तेज टप्पा खिलाकर ऑफ स्टंप के पास गेंदबाजी करता है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >