IND vs NZ: 20 सालों बाद भारत ने वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड को चटाई धूल, देखें वीडियो

मोहम्मद शमी के पांच विकेट के बाद विराट कोहली के बड़े अर्धशतक से भारत ने रविवार को धर्मशाला में आईसीसी विश्व कप 2023 के 21वें मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाने का दावा मजबूत किया.

रविवार को वर्ल्ड कप 2023 के अपने पांचवें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से रौंद दिया. मोहम्मद शमी के पांच विकेट के बाद विराट कोहली 95 रनों की पारी से यह संभव हुआ. वर्ल्ड कप में 20 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड को हराया है. इस जीत से भारत ने पांच मैचों में पांच जीत से 10 अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. न्यूजीलैंड पांच मैच में चार जीत से आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. न्यूजीलैंड के 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कोहली (104 गेंद में 95 रन, आठ चौके, दो छक्के) की श्रेयस अय्यर (33) के साथ तीसरे विकेट की 52, लोकेश राहुल (27) के साथ चौथे विकेट की 54 और रविंद्र जडेजा (44 गेंद में नाबाद 39) के साथ छठे विकेट की 78 रन की साझेदारी से 48 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बनाकर जीत दर्ज की. कप्तान रोहित शर्मा ने भी (46) रन की उम्दा पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >