Ind vs Nz, 2nd Test: सुंदर की ‘Beauty’, रचिन हुए Bold

Ind vs Nz: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है. कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में तीन बदलाव किए हैं. वाशिंगटन सुंदर भी उन बदलावों में शामिल हैं. अब उन्होंने रचिन का विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है.

Ind vs Nz: तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग स्क्वाड में बदलाव किया है. भारत पहले मैच की पहली पारी में 46 रन के स्कोर पर आउट हो गया और कीवियों ने 356 रन की निर्णायक लीड ले ली थी. एक साथ तीन बदलाव कर भारत ने पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को चौंका दिया उन्होंने यहां तक कह दिया कि भारत घबराया हुआ है. भारत ने वाशिंगटन को शामिल किया, तो गावस्कर कुलदीप को अपनी पसंद बताया. 

कैसे रचिन हुए बोल्ड:

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में कप्तान लाथम का विकेट जल्दी गंवा दिया. उसके बाद पारी थोड़ी संभली, लेकिन 76 रन पर ही दूसरा विकेट गिर गया. पारी में चौथे नंबर पर उतरे रचिन रवींद्र ने कीवी पारी को संभाला. रचिन ने 105 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के के साथ  65 रन की पारी खेली. आज की उनकी पारी शतक की ओर बढ़ रही थी. लेकिन वाशिंगटन सुंदर की एक हल्की सी बाहर जाती गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन ने सीधा बल्ला चलाया. 59 रनों की साझेदारी को समाप्त कर सुंदर ने भारत को चौथी सफलता दिलाई. वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर किया है, आप भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >