Ind vs Nz 2nd Test: भारत घबराया हुआ है, गावस्कर का बड़ा बयान

Ind vs Nz 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच आज सुबह पुणे में शुरू हुआ. तीन मैचों की सीरीज में भारत अपना पहला मैच हारकर सीरीज में 1-0 से पीछे है. टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित ने टीम में तीन बदलाव किए हैं. इसे लेकर सुनील गावस्कर ने टॉस के बाद एक बयान दिया है.

Ind vs Nz 2nd Test: पुणे टेस्ट मैच आज 24 अक्टूबर को शुरू हुआ. भारतीय टीम टॉस हारकर गेंदबाजी कर रही है. मेन इन ब्लू को टॉम लाथम के रूप में पहला विकेट जल्दी मिल गया था, लेकिन उसके बाद छोटी-छोटी साझेदारियां बन रही हैं. पिछले मैच की पहली पारी में 91 रन बनाने वाले ड्वेन कॉन्वे ने फिर से 76 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड के लिए आधार प्रदान किया. फिलहाल न्यूजीलैंड लंच के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना चुका है. तीन विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए हैं जबकि रचिन रवींद्र को वाशिंगटन ने बोल्ड कर दिया. रचिन 65 रन बनाकर आउट हुए. डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर मौजूद हैं. भारत पिछले मैच में अपनी पहली पारी में मात्र 46 के स्कोर पर आउट हो गया था. दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने वापसी की, लेकिन 462 रन का स्कोर नाकाफी था. जीत के लिए 107 का स्कोर कीवी बल्लेबाजों के लिए आसान ही रहा.

Pune: india’s players wait during an unsuccessful drs review, pti

क्या है भारत की घबराहट का कारण

दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने आश्चर्यजनक रूप से तीन बदलाव किए. के. एल. राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को डग आउट में बैठाकर भारत ने शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आकाशदीप को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है. इन बदलावों को लेकर सनी गावस्कर ने कहा कि ये थोड़ा घबराहट भरा फैसला लगा. टॉस के बाद प्रसारकों से बात करते समय गावस्कर बोले कि आप टीम में अक्सर एक साथ तीन बदलाव नहीं करते हैं. जब तक चोट की चिंता न हो, मैं टीमों को तीन बदलाव करते नहीं देखता. वाशिंगटन सुंदर को शामिल करने से पता चलता है, कि टीम इंडिया अपनी बल्लेबाजी को लेकर चिंतित है. सुंदर की गेंदबाजी से ज्यादा निचले क्रम में उनकी बल्लेबाजी की जरूरत है. सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि इस न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी इकाई में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में काफी चर्चा हो रही है, लेकिन मैं सुंदर की जगह कुलदीप यादव को चुनूंगा, क्योंकि उनकी गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बाहर की तरफ निकलती है.

भारतीय टीम इस सीरीज में अपना पहला मैच गंवा चुकी है. दूसरे मैच में भारत को जीत हासिल करना जरूरी है. सीरीज में बराबरी करने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने के लिए भी भारत को जोर लगाना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >