IND vs NZ: संजू सैमसन ने मैच खेले बगैर ही जीता फैंस का दिल, बारिश के बीच की ग्राउंड स्टाफ की मदद, VIDEO

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. वहीं इस मैच में नहीं खेल रहे संजू सैमसन का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिच कवर करने में ग्राउंड स्टॉफ की मदद कर रहे हैं.

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. हैमिल्टन में लगातार बारिश होने के चलते इस मैच में सिर्फ 12.5 ओवर का खेल हो सका. टीम इंडिया ने 12.5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए थे. वहीं इस मैच में कप्तान शिखर धवन ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए संजू सैमसन (Sanju Samson) की जगह दीपक हुडा को मौका दिया. लेकिन संजू ने इस मैच में खेले बगैर ही फैंस का दिल लिया. दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह पिच कवर करने में ग्राउंड स्टॉफ की मदद कर रहे हैं.

मैच खेले बगैर संजू ने जीता फैंस का दिल

पहले वनडे में 36 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले संजू सैमसन इस मुकाबले से बाहर रहे. इसके बावजूद उन्होंने फैंस का दिल जीता. दरअसल, बारिश के चलते इस मैच के लिए टॉस में देरी हुई. इस दौरान हल्की बूंदा-बांदी भी हुई. ग्राउंड स्टॉफ पिच कवर करने के लिए मैदान पर पहुंचे. संजू भारतीय खिलाड़ियों के अलावा मैदान पर ही थे. जैसे उन्होंने ग्राउंड स्टाफ को पिच ढकने के लिए आते देखा वह खुद आगे बढ़े और कवर को हाथ में पकड़कर ग्राउंड्समैन की मदद करने लगे. यह देखकर संजू सैमसन की फैंस ने जमकर तारीफ की. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1596745625038913536
Also Read: IND vs NZ ODI: संजू सैमसन के प्लेइंग XI से बाहर होने पर भड़के फैंस, BCCI और टीम मैनेजमेंट को किया ट्रोल
बारिश के कारण रद्द हुआ मैच

हैमिल्टन में लगातार बारिश की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रद्द करना पड़ा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 12.5 ओवरों में 89 रन बना लिए थे. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाकर खेल रहे थे. जबकि शुभमन गिल अर्धशतक से सिर्फ 5 रन दूर थे. लेकिन बारिश ने उनकी शानदार पारी पर पानी फेर दिया. बता दें कि न्यूजीलैंड टीम इसीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. अब बुधवार 30 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >