कैच तो छोड़े ही डांसर भी बन गए यशस्वी, हीरो से विलेन हुए जायसवाल पर बरस पड़ा सोशल मीडिया

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal Dropped Catches and Dance: लीड्स टेस्ट में भारत लगभग पूरे मैच में हावी रहा, लेकिन आखिरी दिन इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य हासिल कर चौंका दिया. मैच में यशस्वी जायसवाल ने चार कैच छोड़े, जिससे भारत की पकड़ कमजोर हुई. टीम दबाव में थी, तब यशस्वी का बाउंड्री पर डांस करना सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया.

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal Dropped Catches and Dance: भारतीय टीम को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह की हार मिली, उसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी. पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के ज्यादातर समय में भारत ड्राइवर सीट पर था, लेकिन अंतिम दिन वैसा पैसेंजर बन गया, जिसे गाड़ी से गंतव्य से पहले ही उतार दिया जाए. इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन बनाने थे, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए बड़ा लक्ष्य माना जा सकता है. लेकिन बैजबॉल के उस्तादों ने आखिरी दिन 21 रन से आगे खेलना शुरू किया और 5 विकेट पर 373 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस हार के बाद भारतीय फील्डिंग खासतौर पर आलोचना का विषय बनी रही, क्योंकि युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मैच में चार आसान कैच छोड़ दिए. खास बात यह रही कि जब टीम मुश्किल में थी, उस समय यशस्वी बाउंड्री पर इंग्लैंड के दर्शकों के सामने डांस करते नजर आए.

यशस्वी ने भारत की पहली पारी में शतक लगाया था. लेकिन कैच छोड़कर वे विलेन ही बन गए. इंग्लैंड की पहली पारी में उन्होंने तीन कैच छोड़े थे और दूसरी पारी में एक अहम कैच ड्रॉप किया. हालांकि जब यशस्वी डांस कर रहे थे, तब इंग्लैंड का स्कोर 327/5 था और उन्हें जीत के लिए 44 रन की जरूरत थी. जो रूट 40 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और जेमी स्मिथ उनका साथ दे रहे थे. ये तो आखिरी लम्हे थे.

मैच के आखिरी दिन भी भारत की पकड़ लगभग बनी हुई थी, लेकिन यशस्वी जायसवाल द्वारा छोड़ा गया एक अहम कैच भारत पर भारी पड़ गया. जब इंग्लैंड का स्कोर 167 रन था, तब जायसवाल ने बेन डकेट का आसान कैच टपका दिया डकेट उस समय 97 रन पर नाबाद थे, उन्होंने बाद में 149 रन बनाए और जीत की नींव रखी. हालांकि कैच छोड़ने के बाद उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 

यशस्वी के कैच छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ ने तो यह तक कहा कि यह जानबूझकर किया गया या उनके टीममेट शुभमन गिल को लेकर असुरक्षा की भावना है. एक पोस्ट में तंजिया अंदाज में कहा गया, “पेशेवर डांसर जायसवाल एक ही मैच में 7 कैच सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद खुशी से जश्न मना रहे थे. इस उपलब्धि ने इंग्लैंड की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है.’’

भारत ने पहले किया था शानदार प्रदर्शन

वहीं मैच के हाल पर नजर दौड़ाएं, तो टॉस हारने के बाद भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत की शानदार सेंचुरी की बदौलत 471 रन बनाए. इंग्लैंड ने जवाब में 465 रन बनाए, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए. भारत को पहली पारी में मामूली 6 रन की बढ़त मिली. इसके बाद दूसरी पारी में केएल राहुल और पंत की एक और बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 364 रन बनाए और इंग्लैंड को 371 रन का बड़ा लक्ष्य दिया.

जिस जगह कोच ने जीते 9 खिताब, नीरज चोपड़ा वहां बने चैंपियन, इतने मीटर तक फेंका भाला

कैसे जीतेंगे मैच? जब आपस में ही लड़ रहे, जडेजा और ठाकुर में इस बात पर हुई तनातनी

सीनियर्स का बदला जूनियर्स ने लिया, सूर्यवंशी और म्हात्रे की U-19 टीम ने निकाला इंग्लैंड का कचूमर, शतक जड़ छा गए हरवंश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >