Ind vs Eng W : ब्यूमोंट और स्किवर की विस्फोटक पारी, इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

Ind vs Eng W 1st ODI : इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट गंवाकर 34 ओवर और 5 गेंदों में ही 202 रन बनाकर मैच जीत लिया. इंग्लैंड की ओर से ब्यूमोंट ने 87 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 87 रन बनाया. जबकि स्किवर ने 74 गेंदों में 10 चौके और छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनायीं. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
9:56 PM. 27 Jun 21 9:56 PM. 27 Jun

भारत की ओर से गोस्वामी और बिष्ट ने चटकाये विकेट

भारत की ओर से गोस्वामी और एकता बिष्ट ने एक-एक विकेट चटकाये. गोस्वामी ने 6 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट चटकाया. जबकि एकता बिष्ट ने 8 ओवर में 55 रन देकर एक विकेट चटकाये.

9:56 PM. 27 Jun 21 9:56 PM. 27 Jun

ब्यूमोंट और स्किवर ने अकेले टीम इंडिया को हराया

स्किवर और ब्यूमोंट ने अकेले दम पर इंडिया टीम को हराया. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 119 रनों की लंबी साझेदारी बनी. दोनों बल्लेबाजों के सामने काई भी भारतीय गेंदबाज नहीं टिक पायीं.

9:56 PM. 27 Jun 21 9:56 PM. 27 Jun

ब्यूमोंट और स्किवर की विस्फोटक पारी, इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट गंवाकर 34 ओवर और 5 गेंदों में ही 202 रन बनाकर मैच जीत लिया.

9:56 PM. 27 Jun 21 9:56 PM. 27 Jun

ब्यूमोंट के बाद स्किवर ने भी जमाया अर्धशतक, इंग्लैंड जीत के बेहद करीब

ब्यूमोंट के बाद स्किवर ने भी अर्धशतक पूरा किया. अर्धशतक पूरा करने के बाद स्किवर तूफानी बल्लेबाजी कर रही हैं. उन्होंने कौर की गेंद पर मैच का पहला छक्का लगाया.

9:56 PM. 27 Jun 21 9:56 PM. 27 Jun

टैमी ब्यूमोंट का अर्धशतक, इंग्लैंड मजबूत स्थिति में

भारत के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 26 ओवर में दो विकेट पर 132 रन का स्कोर बना लिया है. टैमी ब्यूमोंट अर्धशतक लगाकर अब भी बल्लेबाजी कर रही हैं. साइवर और ब्यूमोंट के बीच अब तक 53 रनों की साझेदारी बन चुकी है. ब्यूमोंट 65 और साइवर 36 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं.

9:56 PM. 27 Jun 21 9:56 PM. 27 Jun

इंग्लैंड को दूसरा झटका, हीथर नाइट को बिष्ट ने किया आउट

इंग्लैंड को 16वें ओवर में दूसरा झटका लगा. कप्तान हीथर नाइट उकता बिष्ट की गेंद पर 18 रन बनाकर बोल्ड हो गयीं. नाइट ने 30 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके जमाये. इंग्लैंड का स्कोर 16 ओवर में दो विकेट पर 84 रन है.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

भारत को पहली सफलता, विनफील्ड हिल 16 रन बनाकर आउट

भारत को 5वें ओवर में पहली सफलता हाथ लगी. झूलन गोस्वामी ने लॉरेन विनफील्ड हिल को 16 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. इंग्लैंड का स्कोर इस समय एक विकेट पर 24 रन है.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने लिये 3 विकेट

इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज Sophie Ecclestone रहीं. उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट चटकाये. जबकि कैथरीन ब्रंट और श्रुबसोल ने दो-दो विकेट लिये. केट क्रॉस के खाते में एक विकेट आया.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को दिया 202 रनों का लक्ष्य

भारतीय महिला टीम ने पहले वनडे में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत की ओर से कप्तान मिताली राज ने 108 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 72 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके अलावा पूनम राउत ने 32 रनों की पारी खेली. वनडे में डेब्यू करने वाली शैफाली वर्मा ने निराश किया और केवल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

भारत को 7वां झटका, पूजा वस्त्राकर 15 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम को 48वें ओवर में 7वां झटका लगा है. पूजा वस्त्राकर 17 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर एक्लेस्टोन की शिकार हुईं. टीम इंडिया का स्कोर इस समय 7 विकेट पर 195 रन है.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

भारत को 6ठा झटका, मिताली राज अर्धशतक बनाकर आउट

भारतीय महिला टीम को 46वें ओवर में 6ठा झटका लगा. कप्तान मिताली राज शानदार अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गयीं हैं. उन्होंने 108 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौकों की मदद से 72 रन बनायीं. इस टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 182 रन है.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

टीम इंडिया को पांचवां झटका, दीप्ति शर्मा 30 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को 42वें ओवर में पांचवां झटका लगा. दीप्ति शर्मा 46 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुईं. टीम इंडिया का स्कोर इस समय 5 विकेट पर 149 रन है.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

भारत को चौथा झटका, हरमनप्रीत कौर केवल 1 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया में विकेट पतन का दौर जारी है. हरमनप्रीत कौर केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गयी. कौर ने 7 गेंदों का सामना किया. कौर को एक्लेस्टोन ने अपना शिकार बनाया. टीम इंडिया का स्कोर इस समय 4 विकेट पर 86 रन है.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

भारत को तीसरा झटका, पूनम राउत 32 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम को 26वें ओवर में पूनम राउत के रूप में तीसरा झटका लगा. पूनम ने 61 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 32 रन बनाये. पूनम और मिताली ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी निभायी. पूनम के आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरी हैं. 27 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 84 रन है.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

शैफाली-मंधाना के आउट होने के बाद पूनम और मिताली ने संभाला मोर्चा

शैफाली और मंधाना के सस्ते में आउट होने के बाद पूनम राउत और मिताली राज ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 24 रनों की साझेदारी बन चुकी है. पूनम इस समय 19 और मिताली 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं. टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट पर 51 रन है. जबकि 16 ओवर समाप्त हो चुके हैं.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

टीम इंडिया को दूसरा झटका, शैफाली के बाद मंधाना भी आउट

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 10वें ओवर में दूसरा झटका लगा है. दोनों सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना आउट होकर पचेलियन लौट चूकी हैं. शैफाली ने 15 रन बनाये, तो मंधाना 25 गेंदों में 1 चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुईं. मंधाना का विकेट श्रुबसोल ने लिया. टीम का स्कोर 10 ओवर में दो विकेट पर 29 रन है.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

भारत को पहला झटका, डेब्यू मैच में शैफाली ने किया निराश, 15 रन बनाकर आउट

भारत को 8वें ओवर में पहला झटका लगा. डेब्यू मैच में शैफाली वर्मा ज्यादा कुछ नहीं कर पायीं और 14 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

शैफाली वर्मा ने वनडे में किया डेब्यू

डेब्यू टेस्ट में तहलका मचाने के बाद सलामी बल्लेबाजी शैफाली वर्मा ने वनडे में भी डेब्यू किया है. शैफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में पहली पारी में 95 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. उसके बाद दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया था.शैफाली के दम पर ही टीम इंडिया टेस्ट को ड्रॉ कराने में सफल रही.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

भारतीय की बल्लेबाजी शुरू, शैफाली और स्मृति की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर

इंग्लैंड के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है. स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है. पहले ओवर में टीम इंडिया ने 3 रन बनाया.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

भारत महिला टीम (प्लेइंग इलेवन)

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, पुनम राउत, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेट कीपर), शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, एकता बिष्ट

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

इंग्लैंड महिला टीम (प्लेइंग इलेवन)

लॉरेन विनफील्ड हिल, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (कप्तान), नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (विकेट कीपर), सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सारा ग्लेन, सोफी एक्लेस्टोन, अन्या श्रुबसोल, केट क्रॉस

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी

भारत के खिलाफ पहले वनडे में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस तरह से भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

वनडे में 1500 के आंकड़े को छू सकती हैं दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा वनडे में 1500 रन बनाने से केवल 12 रन पीछे हैं. अगर उन्हें आज मौका मिलता है, तो इस बड़ी उपलब्धि को हासिल कर सकती हैं.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

एकता बिष्ट 100 वनडे विकेट से केवल 4 विकेट दूर

एकता बिष्ट वनडे में विकेटों का शतक लगाने के लिए केवल 4 विकेटों की जरूरत है. अगर 4 विकेट आज लेने में कामयाब होती हैं, तो वो ऐसा करने वाली चौथी भारतीय गेंदबाज बन जाएंगी.

2:21 PM. 27 Jun 21 2:21 PM. 27 Jun

इस टीम के साथ उतर सकता है भारत 

संभावित भारतीय महिला टीम : शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स / पूनम राउत, मिताली राज (कैप्टन), हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, पूनम यादव, स्नेह राणा और झूलन गोस्वामी

2:21 PM. 27 Jun 21 2:21 PM. 27 Jun

इंग्लैंड के ब्रिस्टल स्थित काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहुंच गयी है. यहीं पर भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे दोपहर 3: 30 बजे से खेला जाएगा.

12:08 PM. 27 Jun 21 12:08 PM. 27 Jun

3 बजे होगा टॉस

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे दोपहर 3: 30 बजे से खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे इंग्लैंड के ब्रिस्टल स्थित काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

7:58 PM. 27 Jun 21 7:58 PM. 27 Jun

वनडे में डेब्यू करेंगी शैफाली

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 17 साल की खिलाड़ी शैफाली वर्मा (shafali verma).जिन्होंने हाल ही में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था अब ये धुआंधार खिलाड़ी वनडे में डेब्यू के लिए तैयार हैं. आज इंग्लैंड के साथ होने वाले वनडे मैच में शैफाली अपना पहला इंटरनेशनल वनडे मैच खेलेंगी.

9:57 AM. 27 Jun 21 9:57 AM. 27 Jun

यहां देख सकते हैं लाइव 

  • मैच: इंग्लैंड महिला और भारत महिला के बीच पहला वनडे मैच

  • दिनांक: 27 जून (रविवार), 2021

  • समय: 3: बजे दोपहर में

  • स्थान: काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल, इंग्लैंड

  • टीवी चैनल: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क

  • मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV

9:57 AM. 27 Jun 21 9:57 AM. 27 Jun

मिताली तोड़ेगी सचिन का रिकॉर्ड

भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज मैदान पर उतरते ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगी. वह सचिन तेंदुलकर के बाद 22 साल तक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली दूसरी क्रिकेटर बन जाएंगी. सचिन तेंदुलकर 22 साल और 91 दिनों तक वन डे खेलते रहे, वहीं मिताली राज ने 22 साल में सिर्फ एक दिन बिताया है.

9:57 AM. 27 Jun 21 9:57 AM. 27 Jun

भारतीय महिला टीम 

भारत- मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, एकता बिष्ट, राधा यादव, पूनम यादव, प्रिया पूनिया, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर)।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव, पुजारा का कट सकता है चालान, इनकी हो सकती है इंट्री

9:57 AM. 27 Jun 21 9:57 AM. 27 Jun

इंग्लैंड की टीम 

इंग्लैंड- हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, केट क्रॉस, नैट स्किवर, सोफिया डंकले, लॉरेन विनफील्ड-हिल, आन्या श्रबसोल, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया डेविस, टैश फारंट, सारा ग्लेन, मैडी विलियर्स, फ्रैन विल्सन, एमिली अर्लोट.

9:57 AM. 27 Jun 21 9:57 AM. 27 Jun

भारत ने टेस्ट में किया था शानदार प्रदर्शन 

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच सात साल बाद खेला गया टेस्ट मैच ड्रा रहा था. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस एकमात्र टेस्ट मैच में पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया. इनमें शेफाली वर्मा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर, विकेटकीपर तानिया भाटिया और ऑफ स्पिनर स्नेह राणा का नाम शामिल थीं. बता दें कि टीम में 17 साल की शेफाली वर्मा सबसे युवा खिलाड़ी थीं और शानदार प्रदर्शन किया था.

मुख्य बातें

Ind vs Eng W 1st ODI : इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट गंवाकर 34 ओवर और 5 गेंदों में ही 202 रन बनाकर मैच जीत लिया. इंग्लैंड की ओर से ब्यूमोंट ने 87 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 87 रन बनाया. जबकि स्किवर ने 74 गेंदों में 10 चौके और छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनायीं. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >