विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ‘क्रिकेट के गॉड’ का रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. विराट कोहली ने इस मैच में फिफ्टी जड़कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Virat Kohli broke Sachin Tendulkar Record.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा मात्र 1 रन बनाकर दूसरे ओवर में आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने पारी को संभाला और 10 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. 11वें ओवर में दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई. इसके बाद कोहली और गिल ने तेजी से रन बनाए और 13 ओवर तक भारत का स्कोर 79 तक पहुंचा दिया. इसी मैच में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. Virat Kohli broke Sachin Tendulkar Record

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पूरे किए 4000 इंटरनेशनल रन

तीसरे वनडे में 16 रन बनाते ही विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3990 रन बनाए थे.

4000 – विराट कोहली*

3990 – सचिन तेंदुलकर

2999 – एमएस धोनी

2993 – राहुल द्रविड़

तीन टीमों के खिलाफ 4000+ रन बनाने वाले पहले भारतीय

विराट कोहली ने इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ भी 4000 से अधिक रन बनाए थे. इसके साथ ही वह तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ 4000+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया – 5393 रन

श्रीलंका – 4076 रन

इंग्लैंड – 4036 रन

एशिया में सबसे तेज 16,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली ने तीसरे वनडे में एशिया में सबसे तेज 16,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 340 पारियों में हासिल की, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर (353 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

340 पारियां – विराट कोहली*

353 पारियां – सचिन तेंदुलकर

360 पारियां – कुमार संगकारा

401 पारियां – महेला जयवर्धने

कोहली ने वनडे में जड़ा 73वां अर्धशतक

हालांकि, विराट कोहली ने 52 रन (55 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेली, लेकिन आदिल रशीद की गेंद पर विकेटकीपर फिलिप साल्ट को कैच थमा बैठे. वनडे में यह उनका 73वां अर्धशतक था. हालांकि वनडे में विराट कोहली अपने 14,000 रन पूरा करने से चूक गए. अब इसके लिए चैंपियंस ट्रॉफी तक विराट फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है. 

‘रोहित शर्मा इस शहर के नए राजा हैं’, हिटमैन की तारीफ में क्रिस गेल ने दिया बड़ा बयान, कहा इतने वर्षों में…

वरुण चक्रवर्ती डेब्यू मैच के बाद ड्रॉप, भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लगेगा एक और झटका?  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >