अंपायर भी कर रहे इंग्लैंड की मदद! अब कुमार धर्मसेना के ऐक्शन पर मचा बवाल

Kumar Dharmasena: लंदन के ओवल में भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट से पहले पिच को लेकर कोच गौतम गंभीर और क्यूरेटर में बहस हुई. अबसीरीज में 2-1 से आगे इंग्लैंड पर ऑन फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना एक विवादित फैसले को लेकर विवाद हो गया है.

Kumar Dharmasena: लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच शुरू होने से पहले ही चर्चा में आ गया था, जब पिच क्यूरेटर और भारतीय कोच गौतम गंभीर के बीच बहस की तस्वीरें सामने आईं थीं. सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है और अब मेजबान टीम को सीरीज जिताने के लिए मैदान के बाहर से भी दबाव बनाए जाने के आरोप लग रहे हैं. दरअसल, मुकाबले के दौरान अंपायर कुमार धर्मसेना पर इंग्लैंड की मदद करने का आरोप लग रहा है. श्रीलंकाई अंपायर अपने एक फैसले को लेकर भारतीय फैंस के निशाने पर हैं.

पहले दिन के खेल में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी शुरू की थी. सुबह के सत्र में यह विवाद भारतीय पारी के 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुआ. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने साई सुदर्शन को तेज यॉर्कर फेंकी, जो सीधे उनके पैड से टकराई. इंग्लिश खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन कुमार धर्मसेना ने अपील ठुकरा दी और साथ ही हाथ के इशारे से दिखाया कि गेंद पहले बल्ले से लगी थी.

मैदानी अंपायर धर्मसेना ने बिना देर किए अपील को खारिज कर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने हाथ से इशारा करते हुए यह जताया कि गेंद बल्ले से लगी है. यह दृश्य कैमरे में भी कैद हो गया. माना जा रहा है कि अगर धर्मसेना यह इशारा नहीं करते, तो इंग्लैंड डीआरएस लेने का फैसला कर सकता था और शायद उनका एक रिव्यू बेकार चला जाता. लेकिन धर्मसेना के इस इशारे के कारण इंग्लैंड ने डीआरएस नहीं लिया और उनका रिव्यू बच गया.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गौरतलब है कि कुमार धर्मसेना पहले भी भारत के मैचों में अपने कुछ फैसलों के चलते विवादों में आ चुके हैं, इसलिए यह नया मामला उनकी आलोचना को और तेज कर रहा है.

मैच की बात करें तो शुभमन गिल इस मुकाबले में भी टॉस जीतने में नाकाम रहे और लगातार पांचवीं बार टॉस हार गए. इंग्लैंड के नए कप्तान ओली पोप ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत की शुरुआत खराब रही, जहां यशस्वी जायसवाल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए और केएल राहुल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल भी 21 रन पर रन आउट हो गए. भारत ने 153 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इस मैच में वापसी कर रहे करुण नायर की फिफ्टी और वाशिंगटन सुंदर की धैर्यपूर्ण पारी की बदौलत भारत 6 विकेट के नुकसान पर, पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 206 रन बना लिए हैं. 

ये भी पढ़ें:-

फूट पड़ा अभिमन्यु ईश्वरन के पिता का गुस्सा, इग्नोर करने का आरोप लगा गंभीर पर भड़के

‘…उतना आगे नहीं आ रहे’, IND vs ENG टेस्ट में जायसवाल को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

Happy Birthday Arun Lal: कैंसर को हराया, 28 साल छोटी महिला से शादी, जानिए अरुण लाल की अनोखी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >