भारत-इंग्लैंड सीरीज का बदल गया नाम! दोनों देशों के इन दिग्गजों पर खेली जाएगी ट्रॉफी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का आगाज होगा, जिसमें भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में नए रूप में नजर आएगी. पहले ‘पटौदी ट्रॉफी’ के नाम से जानी जाने वाली यह सीरीज अब दोनों देशों के दिग्गज खिलाड़ियों के नाम पर खेली जाएगी.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे. यह दोनों टीमों के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 साइकल की शुरुआत भी होगी. 4 अगस्त तक चलने वाली इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम नए कलेवर और नए नेतृत्व के साथ उतरेगी, जिसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. इस सीरीज को पहले ब्रिटेन में इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट श्रृंखला को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था. इसका नाम इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर रखा गया था. मार्च में ईसीबी ने पटौदी परिवार को लिखा था कि वे ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं. अब इसे दोनों देशों के दो दिग्गजों के नाम पर खेला जाएगा. 

भारत और इंग्लैंड की टीमें महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर पांच मैचों की आगामी टेस्ट श्रृंखला खेलेगी. बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का अनावरण 20 जून को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली श्रृंखला से पहले किया जायेगा. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हालांकि इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन. इमेज-सोशल मीडिया

सचिन और एंडरसन का करियर

इस खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल तेंदुलकर 15,921 रन के साथ टेस्ट इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. इस 52 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने 1989 से 2013 के बीच 200 टेस्ट खेले. उन्होंने टेस्ट और वनडे प्रारूपों में अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम किए. वहीं एंडरसन 704 विकेट के साथ इंग्लैंड के सर्वकालिक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं. दोनों दिग्गजों ने 14 टेस्ट मैचों में एक-दूसरे का सामना किया जिसमें एंडरसन ने तेंदुलकर को नौ बार आउट किया है. यह किसी गेंदबाज द्वारा इस भारतीय को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड है.

भारत-इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल

इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज 2025 की शुरुआत 20 से 24 जून को हेडिंग्ले में पहले टेस्ट मैच से होगी. इसके बाद दूसरा टेस्ट 2 से 6 जुलाई के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा. तीसरा मुकाबला 10 से 14 जुलाई तक लॉर्ड्स में आयोजित होगा. चौथा टेस्ट 23 से 27 जुलाई के बीच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक द कीया ओवल में होगा.

‘मानसिक अस्पष्टता’ के कारण विराट कोहली ने टेस्ट रिटायरमेंट लिया, ग्रेग चैपल ने बताया गजब का कारण

भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, पहले टेस्ट मैच के लिए इन 14 खिलाड़ियों को मिला मौका

‘अगले साल…’ शानदार IPL डेब्यू के बाद 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >