IND vs ENG: ओस और पिच की चुनौती, टीम इंडिया ने ऐसे की तैयारी, जानें कैसा रहेगा भारतीय स्क्वॉड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों का पहला मुकाबला आज कोलकाता में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शनिवार को ईडन गार्डन्स पर पहुंच गई थीं. ओस की चुनौती से पार पाने के लिए भारतीय टीम ने अलग ढंग से तैयारी की.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों का पहला मुकाबला आज कोलकाता में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शनिवार को ईडन गार्डन्स पर पहुंच गई थीं. भारतीय टीम में कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में मैच से पहले नेट्स पर खूब पसीना बहाया. यह मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा, ऐसे में भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहती है. इंग्लैंड के खिलाफ आज बुधवार को होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ओस की भूमिका को ध्यान में रखकर मंगलवार को यहां गीली गेंद से अभ्यास किया. इसके साथ ही टीम संयोजन पर भी खबर आई है कि मेजबान टीम दो स्पिनरों के साथ उतर सकती है.

ईडन गार्डन्स में साल के इस समय ओस एक स्थायी चिंता का विषय है. ओस के कारण गेंद को पकड़ना मुश्किल हो जाता है, इसलिए तीसरे स्पिनर को मैदान पर उतारना महंगा साबित हो सकता है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘‘अगर हमें पता है कि ओस पड़ने वाली है, तो आप गीली गेंद से तैयारी शुरू कर देते हैं. आप अभ्यास सत्र के दौरान गीली गेंद से गेंदबाजी करना शुरू कर देते हैं. आप गीली गेंद से क्षेत्ररक्षण करते हैं. तो ये चीजें हैं जो आपके नियंत्रण में हैं.’’ 

दो स्पिनरों के साथ उतर सकता है भारत

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख सदस्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और उप कप्तान अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है. ऐसे में रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. 

वरुण आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हैं, ऐसे में होम ग्राउंड की परिस्थितियों से वे अच्छी तरह वाकिफ हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, एक मैच में उन्होंने 5 विकेट हॉल भी लिया था. वरुण अब भारत की ओर से खेलते हुए 13 मैचों में 19 विकेट लिए हैं. जबकि उपकप्तान अक्षर पटेल ने पिछले कुछ समय में भारतीय टीम में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. वे ऑलराउंडर के रूप में विश्वकप में धाकड़ प्रदर्शन कर टीम के लिए शानदार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अक्षर ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 66 मैचों में 65 विकेट लेने के साथ 1 अर्धशतक के साथ 498 रन भी बनाए हैं.  

भारतीय टीम का संयोजन रह सकता है ऐसा

आईपीएल में टी20 क्रिकेट खेलने के कारण भारत की परिस्थितियों से भली भांति वाकिफ ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है. उन्होंने हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था. उनके शामिल होने से भारत का बल्लेबाजी क्रम और मजबूत होगा. इस तरह से देखा जाए तो भारत का बल्लेबाजी क्रम लगभग तय हो चुका है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे. उनके बाद तीसरे नंबर तिलक वर्मा, चौथे नंबर सूर्यकुमार यादव, फिर हार्दिक पंड्या, फिनिशर रिंकू सिंह छठवें नंबर और फिर अक्षर पटेल उतर सकते हैं.

टी20 सीरीज के लिए भारत की फुल स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

“पाकिस्तान डर गया? समझ नहीं आ रहा- करें तो क्या करें”, Champions Trophy के लिए टीम घोषणा अब तक नहीं, बासित अली ने बताया कारण

IND vs ENG: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने के करीब, जानिए टी20 मैचों किस गेंदबाज रिकॉर्ड है दांव पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >