‘किसी की वाइफ कॉल कर रही है’, जसप्रीत बुमराह ने लिए मजे, अपने बेटे को लेकर कही ये बात

IND vs ENG 3rd Test, Jasprit Bumrah Fun in PC: तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स की तेज धूप में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की पहली पारी समेट दी. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बुमराह का ह्यूमर छाया रहा और उन्होंने मजेदार अंदाज में सभी को हंसाया. उनकी गेंदबाजी ही नहीं, बात करने का अंदाज भी निराला है.

IND vs ENG 3rd Test, Jasprit Bumrah Fun in PC: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर कहर ढाया. मैच के दूसरे दिन लॉर्ड्स में तेज धूप के बीच भारत के पेस अटैक की अगुवाई करते हुए बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और 74 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने हैरी ब्रूक, जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स जैसे अहम विकेट चटकाए, जिससे इंग्लैंड की पहली पारी 387 रनों पर सिमट गई. स्टंप्स के बाद बुमराह प्रेस कांफ्रेस में पहुंचे इस दौरान भी उनका ह्यूमर छाया रहा. जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अपनी बातों से सभी को हंसाया. 

लॉर्ड्स में जब वह अपनी टेस्ट मैच की सबसे यादगार लम्हों को साझा कर रहे थे, तभी एक रिपोर्टर का फोन बज गया. बुमराह ने मुस्कराते हुए मजाक में कहा, “किसी की पत्नी का फोन आ रहा है. लेकिन मैं नहीं उठाऊंगा.” प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह ने कहा कि उनके लिए रिकॉर्ड्स और मील के पत्थर से ज्यादा यादें मायने रखती हैं. उन्होंने 2021 में भारत के इंग्लैंड दौरे की यादें ताजा कीं. उस समय लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह पहली पारी में बिना विकेट के आउट हो गए थे और शून्य पर बल्लेबाजी समाप्त की थी, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ 89 रनों की नाबाद साझेदारी की थी, जिसमें उन्होंने खुद 34 (64 गेंदों) रन बनाए थे और शमी ने 56 (70 गेंदों) रन की आक्रामक पारी खेली थी.

ऑनर्स बोर्ड बेटे को दिखा सकूंगा- बुमराह

उस साझेदारी के बाद बुमराह ने गेंद से भी कमाल दिखाया और दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को सिर्फ 60 ओवर में ऑलआउट कर दिया. भारत ने वह मुकाबला 151 रन से जीता था. बुमराह ने कहा, “मैं इन सब रिकॉर्ड्स के बारे में ज्यादा नहीं सोचता. मेरे लिए सबसे यादगार टेस्ट मैच पिछली बार इंग्लैंड में था, जब शमी भाई और मैंने बल्लेबाजी से मैच जिताया था. इसलिए वह यादें हमेशा याद रहेंगी. ऑनर्स बोर्ड पर नाम आना अच्छी बात है. जब मेरा बेटा बड़ा होगा, तो मैं उसे बता सकूंगा कि मेरा नाम ऑनर्स बोर्ड पर है. और वह कई और जगहों पर भी है, लेकिन मैं यादों को ज्यादा याद रखता हूं.”

बुमराह ने यह पांच विकेट हॉल ऐसे समय में लिया जब वह दूसरे टेस्ट में आराम के बाद वापसी कर रहे थे. पिछले मैच में उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत मौका नहीं दिया गया था. उनकी इस वापसी को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं, लेकिन लॉर्ड्स में उन्होंने पहली बार पांच विकेट लेकर आलोचकों को करारा जवाब दिया.

टेस्ट मैच का अंतिम अपडेट

वहीं इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए. केएल राहुल भारत की ओर से 53* रन बनाकर सबसे बड़े स्कोरर रहे. उनके साथ ऋषभ पंत 19 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत के जो तीन विकेट गिरे, उनमें यशस्वी जायसवाल 13 रन, करुण नायर 40 रन और कप्तान शुभमन गिल 16 रन रहे. भारत अभी इंग्लैंड से 242 रन पीछे है. तीसरे दिन टीम इंडिया अपनी पारी को और बड़ी करने के लिए जुटेगा, जिसमें पंत और राहुल की बड़ी भूमिका रहेगी.

‘आपके लिए ही…’, जडेजा ने चिढ़ाया तो बुमराह ने दिया ऐसा धांसू जवाब, लॉर्ड्स में जस्सी का निराला अंदाज, वीडियो

IND vs ENG: लॉर्ड्स में शुभभन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर वन

Wimbledon 2025 Men’s Final: खिताबी जंग में अल्काराज vs सिनर, सेमीफाइनल में हारे जोकोविक और फ्रिट्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >