गिल का नमो कनेक्शन, विराट और रोहित भी तरस गए, बाबर-वार्नर का रिकॉर्ड अब शुभमन गिल के नाम

IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड तीसरा एकदिवसीय मुकाबलेा अहमदाबाद में खेल रहे हैं. शुभमन गिल ने इस मैदान पर तीसरा शतक जड़ दिया है. Shubman Gill Century at Namo Stadium in every format.

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे शुभमन गिल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है. उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में वनडे शतक जड़कर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस उपलब्धि के साथ गिल क्रिकेट के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक ही मैदान पर टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक जड़ा है. इससे पहले यह कारनामा फाफ डु प्लेसिस (जोहान्सबर्ग), डेविड वॉर्नर (एडिलेड ओवल), बाबर आज़म (कराची) और क्विंटन डी कॉक (सेंचुरियन) ने किया था, और अब गिल इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बन गए हैं. Shubman Gill Century at Namo Stadium in every format.

अहमदाबाद और शुभमन गिल का खास रिश्ता

शुभमन गिल का नरेंद्र मोदी स्टेडियम से खास नाता रहा है. उन्होंने यहां पहले टेस्ट शतक, फिर टी20 शतक और अब वनडे में शतक जड़कर इस मैदान को अपना ‘खास किला’ बना लिया है. उनकी हर पारी में एक अलग ही क्लास देखने को मिला, जिसने उन्हें इस मैदान पर राज करने वाला बल्लेबाज बना दिया है.

  • टेस्ट शतक: गिल ने अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में 128 रन की शानदार पारी खेली थी.
  • टी20 शतक: उन्होंने 2023 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 63 गेंदों में 126 रन ठोककर तहलका मचा दिया था.
  • वनडे शतक: अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भी उन्होंने 112 रन बनाकर अपना दबदबा कायम रखा.

गिल की विस्फोटक पारी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में गिल ने 95 गेंदों में शतक पूरा किया. उन्होंने शुरुआत में संयम दिखाया, फिर तेजी से रन बटोरे और भारतीय पारी को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. आउट होने से पहले शुभमन गिल ने 102 गेंदों का सामना किया और 109.80 की स्ट्राइक रेट से शानदार 112 रन बनाए. उनकी इस दमदार पारी में 14 चौके और 3 बेहतरीन छक्के शामिल थे. गिल की इस पारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.

इसी मैच में शुभमन गिल ने वनडे इतिहास में सबसे तेज 2500 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. 27वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने अपने 90 रन पूरे किए. इसके बाद, उन्होंने एक रणनीतिक पारी खेलते हुए सिंगल्स और स्ट्राइक रोटेशन पर ध्यान दिया और 32वें ओवर में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने तीन मैचों की सीरज में लगातार तीन अर्धशतक भी जड़ा. शुभमन गिल वनडे में शानदार लय में हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 49 मैचों में 2587 रन बनाए हैं, जिनमें उनका 60.16 औसत और 101.93 स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वह सिर्फ 25 साल के हैं और वनडे प्रारूप में एक शानदार सफर की ओर अग्रसर हैं.

शुभमन गिल ने बल्ले से रचा इतिहास, एमएस धोनी की बराबरी कर मचाया तहलका

विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ‘क्रिकेट के गॉड’ का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >