संजय मांजरेकर ने फिर विराट कोहली पर साधा निशाना! अबकी बार कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया भड़का

IND vs ENG 1st Test Day 1 Sanjay Manjrekar Targets Virat Kohli: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 359/3 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसमें राहुल-जायसवाल की 91 रन की साझेदारी और गिल-जायसवाल के शतक अहम रहे. जायसवाल ने इंग्लैंड में भी अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़ा, जबकि गिल ने कप्तान के रूप में पहली सेंचुरी बनाई. वहीं इसी मैच के दौरान संजय मांजरेकर ने कमेंट्री में एक ‘पूर्व बल्लेबाज’ पर कटाक्ष किया, जिसे सोशल मीडिया पर विराट कोहली से जोड़ा गया.

IND vs ENG 1st Test Day 1 Sanjay Manjrekar Targets Virat Kohli: भारत ने हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शानदार शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने नई गेंद के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 91 रनों की साझेदारी की और शुरुआत में ही इंग्लैंड की पेस आक्रमण को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया. यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड में भी अपने पहले मैच में शतक पूरा किया. उनके बाद कप्तान गिल ने भी शानदार शतक जड़ा. भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना दिए. हालांकि मैच के शुरुआती सेशन में राहुल और जायसवाल ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ने में धैर्य दिखाया और आक्रामकता के साथ संयम का बेहतरीन संतुलन बनाए रखा, जिस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने एक पूर्व बल्लेबाज पर कटाक्ष किया, जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने विराट कोहली की ओर इशारा मान लिया.

IPL 2025 के दौरान भी संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के एवरेज को लेकर टिप्पणी की थी. हालांकि उस दौरान विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को कई मौकों पर जीत दिलाई. इंग्लैंड दौरे के पहले टेस्ट के पहले दिन मांजरेकर ने कमेंट्री बॉक्स से कहा, “ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंदों को छोड़ा गया है. जायसवाल ने ऐसा किया है. जो गेंदें सीधे स्टंप्स पर थीं, उन पर उन्होंने ड्राइव किया. और जो गेंदें चौड़ी थीं, उन पर उन्होंने रन बटोरने की कोशिश की. केएल राहुल ने एक भी गेंद नहीं छेड़ी, जो ऑफ स्टंप के ठीक बाहर फुल लेंथ पर थी.” उन्होंने आगे कहा, “हम एक पूर्व बल्लेबाज़ को जानते हैं जो ऐसी गेंदों पर हाथ मार बैठते थे और परेशानी में फंस जाते थे. लेकिन ये दोनों बल्लेबाज ऐसा नहीं कर रहे.”

सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने मांजरेकर की इस टिप्पणी को विराट कोहली की ऑफ स्टंप के बाहर की कमजोरी से जोड़कर देखा. 12 मई को इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास लेने वाले 36 वर्षीय विराट कोहली कई बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर आउट होते रहे हैं. उनकी यह कमजोरी विशेष रूप से 2024/25 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान सामने आई, जहां वह 9 पारियों में 8 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर किनारा देकर आउट हुए. यह सीरीज कोहली की आखिरी टेस्ट श्रृंखला भी साबित हुई. हालांकि मांजरेकर की टिप्पणी लोगों को रास नहीं आई. उन्होंने मांजरेकर की बात को गलत साबित करने की कोशिश की.

IND vs ENG 1st Test Day 1 का हाल

मैच की बात करें, तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ओवरकास्ट (बादल छाए रहने) परिस्थितियों को देखते हुए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्स की अगुवाई में आए अनुशासित नई गेंद के आक्रमण का सामना बड़ी सूझ-बूझ से किया. भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को अच्छी तरह समझा और अत्यंत धैर्य दिखाया.

राहुल ने कवर के जरिए खूबसूरत ड्राइव लगाए, जबकि जायसवाल ने नियंत्रित आक्रामकता और ठोस तकनीक का संतुलन बनाए रखा. उनकी 91 रनों की साझेदारी शॉट चयन और धैर्य का शानदार उदाहरण थी. दोनों की बेहतरीन नींव की बदौलत भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया. हालांकि राहुल के आउट होने के बाद डेब्यू कर रहे सुदर्शन अपना खाता नहीं खोल पाए और डक पर आउट हो गए. लेकिन जायसवाल (101 रन), कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127 रन) और उपकप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 65 रन) ने पहले दिन भारत को मजबूत शुरुआत दी. 

‘उस समय की याद…’, इंग्लैंड में गिल-जायसवाल से गदगद सचिन तेंदुलकर, लेकिन जताई एक बड़ी उम्मीद…

इंग्लैंड में ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

नीरज चोपड़ा ने फिर जीता गोल्ड, वेबर को हराकर पेरिस डायमंड लीग में पूरा किया ‘बदला’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >