चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खुला जीत का खाता, कप्तान रोहित शर्मा ने इन्हें बताया असली विनिंग हीरो

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को पहले एकदिवसीय मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया. मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों और अक्षर पटेल को इसका श्रेय दिया.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला का पहला मैच नागपुर में खेला गया. भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की. पहले मैच में जीत के बाद भारत इस सीरीज में अब 1-0 से आगे है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया साथ ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियों पर भी बल दिया. 

रोहित शर्मा ने गुरुवार को मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम कुछ खास हासिल करने की कोशिश नहीं करना चाहती. लेकिन जितना हो सके सभी चीजें सही करना चाहेंगे जैसा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में किया. रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘कुछ खास नहीं. कुल मिलाकर एक टीम के तौर पर, मैं बस यही चाहता हूं कि हम यह सुनिश्चित करते रहें कि हम यथासंभव सही चीजें करते रहें. ऐसा कुछ खास नहीं है जिसे हम हासिल करने की कोशिश करना चाहते हैं.’’

भारतीय कप्तान ने कहा कि वह भारत के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं क्योंकि टीम लगभग छह महीने के बाद वनडे मैच खेल रही थी. उन्होंने कहा, ‘‘मैं काफी खुश हूं क्योंकि हम सभी जानते थे कि हम इस प्रारूप में लंबे समय बाद खेल रहे हैं इसलिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण था कि हम जल्द से जल्द फिर से एकजुट हों और समझें कि क्या करना है.’’

रोहित ने कहा कि यह थोड़ा लंबा प्रारूप है जहां आपके पास खेल में वापसी करने का समय होता है. जब चीजें आपसे थोड़ी दूर जाने लगती हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह दूर होती रहेगी. आपको वापसी करने कोशिश करनी होती है और हमने ठीक यही किया. भारत लगभग छह महीने बाद वनडे मैच खेल रहा था, इसलिए यह जीत टीम के लिए महत्वपूर्ण थी.  उन्होंने कहा, ‘‘इसका श्रेय सभी गेंदबाजों को जाता है, सभी ने इस प्रदर्शन में अपना योगदान दिया और हमारे लिए इसे जारी रखना महत्वपूर्ण और जरूरी था.’’

गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश दिखे रोहित

रोहित ने भारतीय गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘हम गेंदबाजी, बल्लेबाजी और इस तरह की चीजों के मामले में हर संभव कोशिश करना चाहते हैं. इसलिए हम आज ऐसा करने में काफी हद तक सफल रहे. हालांकि मुझे लगा कि हमें अंत में वे विकेट नहीं गंवाने चाहिए थे. खिलाड़ी गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा करते समय ऐसी चीजें हो सकती हैं.’’

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट और बेन डकेट ने शुरुआत में ही धमाकेदार बल्लेबाजी करके भारत के ऊपर दबाव बना दिया था. लेकिन हार्दिक पांड्या के पहले विकेट लेने के बाद हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी करवाई, जिसकी बदौलत भारत इंग्लैंड को 250 से कम के स्कोर पर रोकने में सफल रहा.

अक्षर पटेल को बताया जीत का असली हीरो

रोहित ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल की तारीफ की जिन्होंने पांचवें नंबर पर उतरकर 47 गेंद में 52 रन बनाए. उन्होंने कहा, ‘‘हमें मध्य में एक बाएं हाथ का खिलाड़ी चाहिए था. हम जानते हैं कि इंग्लैंड के कुछ स्पिनर हैं जो बाएं हाथ के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेंगे और हम चाहते थे कि बाएं हाथ का कोई बल्लेबाज मैदान पर हो.’’

रोहित ने कहा, ‘‘पिछले कुछ साल में हमने देखा है कि अक्षर एक क्रिकेटर के तौर पर कितना बेहतर हुआ है, खासकर अपने बल्ले से और आज हमें यह फिर देखने को मिला. हम उस समय थोड़ा दबाव में थे, हमें एक साझेदारी की जरूरत थी और गिल और अक्षर ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की.’’

भारतीय टीम 249 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट पर 221 रन के स्कोर से छह विकेट पर 235 रन पर पहुंच गई. एक छोटी सी बाधा को छोड़कर भारत ने लगभग सही प्रदर्शन किया और चार विकेट की जीत से शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास के रथ पर सवार है. अगला वनडे मुकाबला 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा, जिसके और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

IND vs ENG: अक्ष�� पटेल को बल्लेबाजी में मिला प्रमोशन, इंग्लैंड के खिलाफ रोहित-गंभीर का मास्टरस्ट्रोक

IND vs ENG: हर्षित राणा ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा की सलाह कर गई काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >