ऋषभ पंत ने कामरान अकमल और धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, इस मामले में बने टॉप एशियन क्रिकेटर

Rishabh Pant breaks Kamran Akmal Record: लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत को उंगली में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा. बुमराह की गेंद पर डाइव लगाते समय गेंद पंत की बाईं तर्जनी उंगली पर लगी, जिससे उन्हें काफी दर्द हुआ. हालांकि मैदान छोड़ने से पहले उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

IND vs ENG, Rishabh Pant breaks Kamran Akmal Record: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत को बड़ा झटका लगा. विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उंगली में चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा. IND vs ENG 3rd Test में भारतीय गेंदबाजी के 34वें ओवर में बुमराह की गेंद पर पंत ने दाहिने ओर छलांग लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बाएं हाथ की तर्जनी में लगकर पीछे चली गई. इसके बाद उन्होंने दर्द की शिकायत की, तो फिजियो मैदान पर आए, लेकिन पंत को आराम नहीं मिला और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. पंत की अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल ने ग्ल्वस थामे. हालांकि मैदान से बाहर जाने से पहले पंत ने रिकॉर्ड बना दिया.  

अपने शानदार विकेटकीपिंग कौशल का प्रदर्शन करते हुए ऋषभ पंत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में एशियाई विकेटकीपरों द्वारा सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पंत ने पाकिस्तान के कामरान अकमल और भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है. यह उपलब्धि पंत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जैक क्रॉली और बेन डकेट के कैच लपककर मिली.

पंत ने क्रॉली को 39वें और बेन डकेट को 40वें शिकार के रूप में लपका. इस तरह उन्होंने कामरान अकमल (39 कैच) और एमएस धोनी (36 कैच) को पीछे छोड़ दिया. पंत की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने धोनी और अकमल की तुलना में कम मैच खेले हैं. इसके बावजूद 2023 में एक गंभीर चोट के चलते लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने के बाद उनकी वापसी बेहद दमदार रही है. यह रिकॉर्ड उनके शानदार प्रदर्शन का एक और प्रमाण है.

इंग्लैंड में टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले एशियाई विकेटकीपर

ऋषभ पंत – 40*

कामरान अकमल (पाकिस्तान) – 39

एमएस धोनी (भारत) – 36

पंत की मैदान पर वापसी पर अपडेट

दिन का खेल खत्म होने के बाद नीतीश रेड्डी मीडिया से रूबरू हुए. हालांकि उन्होंने पंत की चोट पर पूछे गए सवाल पर रेड्डी ने कहा कि उन्हें अब तक कोई अपडेट नहीं मिला है और संभवतः सुबह तक स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल पंत का इलाज किया जा रहा है और वह मेडिकल टीम की देखरेख में हैं. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ऋषभ पंत की बाईं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लगी है. उनकी अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. 

भारत बनाम इंग्लैंड: पहले दिन का हाल 

वहीं मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद भारत को पहले गेंदबाजी करनी पड़ी, जिसे कप्तान शुभमन गिल ने खुशी-खुशी स्वीकार किया क्योंकि पिच से गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल रही थी. हालांकि भारतीय पेस तिकड़ी विकेट लेने से महरूम रही और शुरुआती सफलता नितीश रेड्डी ने दिलाई. उन्होंने इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स बेन डकेट और जैक क्रॉली का विकेट झटका. लेकिन उसके बाद जो रूट और ओली पोप ने पारी को संभाला. पोप भी 44 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने. इसके तुरंत बाद हैरी ब्रूक भी जसप्रीत बुमराह की गेंद पर 11 रन बनाकर चलते बने. 

लेकिन एक छोर से रूट टिके रहे. रूट ने दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद 99 रन बनाए, जबकि 39* रन बनाकर बेन स्टोक्स उनका साथ दे रहे हैं. इंग्लैंड ने पहले दिन स्टंप्स तक 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं. 

‘केएल, देख ले नहीं तो…’, जडेजा भूले नहीं राहुल की गलती, लॉर्ड्स में दे दी सीधी चेतावनी

श्रीलंका ने पावरप्ले में बनाए रिकॉर्ड रन, पहले टी20 में मेंडिस की फिफ्टी की बदौलत बांग्लादेश को हराया

बुमराह के ऊपर हुआ ‘लेडीबर्ड्स’ का हमला, लॉर्ड्स मैदान पर मची भागम-भाग, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >