Ind Vs Eng: तिलक वर्मा के नाबाद 72 रनों की पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

India vs England 2nd T20 2025 Cricket: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने चेन्नई में दूसरे टी20 मुकाबले में नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर भारत को इंग्लैंड पर 2 विकेट से जीत दिला दी. तिलक के अलावा केवल वॉशिंगटन सुंदर 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा.

Live Updates
10:40 PM. 25 Jan 25 10:40 PM. 25 Jan

भारत ने 2 विकेट से जीता मुकाबला

तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 2 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारत को सीरीज जीतने के लिए अब केवल एक मुकाबला अपने नाम करना होगा. एक छोर से विकेट के पतझड़ के बीच तिलक वर्मा डटे रहे और नाबाद 72 रनों की पारी खेली. 20वें ओवर में विजयी चौका भी उनके ही बल्ले से निकला.

10:31 PM. 25 Jan 25 10:31 PM. 25 Jan

भारत को जीत के लिए 6 गेंद पर चाहिए 6 रन

भारत को जीत के लिए 6 गेंद पर 6 रनों की जरूरत है. तिलक वर्मा क्रीज पर हैं

10:16 PM. 25 Jan 25 10:16 PM. 25 Jan

भारत को जीत के लिए चाहिए 20 रन, आठवां विकेट गिरा

भारत का आठवां विकेट अर्शदीप सिंह के रूप में गिर गया है. अब भी भारत को मैच जीतने के लिए 20 रन बनाने हैं. तिलक वर्मा क्रीज पर हैं.

10:15 PM. 25 Jan 25 10:15 PM. 25 Jan

भारत को सातवां झटका, अक्षर पटेल आउट

अक्षर पटेल केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत को यह सातवां झटका लगा है. तिलक वर्मा के रूप में भारत की उम्मीदें अब भी जिंदा है. अर्शदीप सिंह उनका साथ देने क्रीज पर आए हैं.

10:01 PM. 25 Jan 25 10:01 PM. 25 Jan

वॉशिंगटन सुंदर आउट, भारत को छठा झटका

टीम इंडिया को 14वें ओवर में छठा झटका लगा है. सेट बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर आउट हो गए हैं. भारत को 116 के स्कोर पर बड़ा झटका लगा है. अब सारा दारोमदार तिलक वर्मा के कंधे पर है. भारत को जीत के लिए अब भी 50 रनों की जरूरत है.

9:58 PM. 25 Jan 25 9:58 PM. 25 Jan

भारत के पांच विकेट गिरे

टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. शीर्ष क्रम के 5 बल्लेबाज आउट हो गए हैं. भारत ने पावर प्ले में ही अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ध्रुव जुरेल और हार्दिक पांड्या सस्ते में आउट हो गए हैं.

8:44 PM. 25 Jan 25 8:44 PM. 25 Jan

इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर ने बनाए सबसे अधिक रन

इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक रन कप्तान जोस बटलर ने बनाए. बटलर ने 30 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और 3 छक्कों की मदद से कुल 45 रन बनाए. जबकि ब्रायडन कार्से ने 17 गेंदों में एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेली. जेमी स्मिथ ने 22 रन की पारी खेली.

8:37 PM. 25 Jan 25 8:37 PM. 25 Jan

इंग्लैंड ने भारत को दिया 166 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर खड़ा किया. भारत की ओर से अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिए.

8:15 PM. 25 Jan 25 8:15 PM. 25 Jan

इंग्लैंड को 8वां झटका, ब्रायडेन कार्स आउट

17वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड को 8वां झटका लगा. ब्रायडन कोर्स 31 रन बनाकर रन आउट हुए.

8:13 PM. 25 Jan 25 8:13 PM. 25 Jan

इंग्लैंड को 7वां झटका, जेमी ओवरटन आउट

इंग्लैंड को 16वें ओवर में 7वां झटका लगा. जेमी ओवरटन 5 रन बनाकर आउट हुए.

7:33 PM. 25 Jan 25 7:33 PM. 25 Jan

इंग्लैंड को दूसरा झटका, बेन डकेट आउट

भारत ने दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया. बेन डकेट 6 गेंदों में 3 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर के शिकार हुए. 6 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 58 रन है. ENG 58/2 (6)

6:55 PM. 25 Jan 25 6:55 PM. 25 Jan

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

6:54 PM. 25 Jan 25 6:54 PM. 25 Jan

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

6:53 PM. 25 Jan 25 6:53 PM. 25 Jan

बटलर भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे

हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. वही योजनाएं, बस बेहतर प्रदर्शन करना है. प्रत्येक खेल एक अवसर है, खिलाड़ी आराम से हैं और आज रात का इंतजार कर रहे हैं. सभी क्षेत्रों में, हम हमेशा सुधार करने की कोशिश करते हैं. वही गेमप्लान, बस बेहतर प्रदर्शन करें. परिस्थितियों का जल्दी से आकलन करें, कोशिश करें और संवाद करें. यहां कभी-कभी की तुलना में थोड़ा अलग लग रहा है. उम्मीद है कि यह एक अच्छा विकेट और एक अच्छा मैच होगा. बेथेल अस्वस्थ है, जेमी स्मिथ अपने डेब्यू के लिए आए हैं.

6:51 PM. 25 Jan 25 6:51 PM. 25 Jan

सूर्यकुमार यादव ने कही यह बात

सूर्या ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. यह अच्छा ट्रैक लग रहा है, कल थोड़ी ओस थी, उम्मीद है कि शाम को विकेट बेहतर होगा. यह अच्छा लग रहा है, यह कठिन लग रहा है, उम्मीद है कि यह ऐसा ही रहेगा. हम मूल बातों पर टिके रहना चाहते हैं और पिछले गेम में हमने सभी विभागों में वही दृष्टिकोण अपनाया है. वास्तव में खेल के लिए उत्सुक हूं. फील्डिंग यह एक ऐसी चीज है जो सभी को एक साथ लाती है, बहुत सारी ऊर्जा और सकारात्मकता लाती है. नितीश कुमार बाहर हो गए हैं, रिंकू एक या दो गेम में ठीक हो जाएंगे. हमारे पास रिंकू की जगह स्थानीय खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल हैं.

6:49 PM. 25 Jan 25 6:49 PM. 25 Jan

भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय गेंदबाज एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजों को छोटे स्कोर पर रोकने का प्रयास करेंगे.

IND vs ENG 2nd T20 2025 Cricket Match: कोलकाता में पहले टी20 मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड पर 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारत ने चेन्नई में भी इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया है. बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बीच तिलक वर्मा ने नाबाद 72 रन बनाए और भारत को जीत दिला दी. शनिवार को एक हाई प्रोफाइल मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारतीय पारी लड़खड़ा गई और 100 रन के अंदर अपने पांच विकेट गंवा दिए. एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन दूसरी छोर पर तिलक जमे रहे. तिलक ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >