इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में जो रूट छा गए, फिफ्टी जड़ रिकॉर्ड बुक में हो गए सबसे ऊपर

Joe Root: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने दूसरे वनडे मैच में अर्धशतक बनाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है. रूट ने 69 रन की पारी खेली.

IND vs ENG: जो रूट (Joe Root) इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में से एक हैं. उनके नाम पर इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यूं ही नहीं है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में उन्होंने एक बार फिर इसे साबित कर दिया है. उन्होंने इस मैच में लंबे समय बाद वापसी करते हुए फिफ्टी जड़ी. लेकिन उनकी यह फिफ्टी इंग्लैंड क्रिकेट के लिए विशेष रही. वे अब इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

जो रूट ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (56) बनाए हैं, जिससे उनकी निरंतरता साबित होती है. उन्होंने ऐसा करके अपने देश के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इयोन मोर्गन 55 अर्धशतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. लेकिन अब जो रूट अब सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज हैं. तीसरे नंबर दाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज इयान बेल हैं, उन्होंने भी इंग्लैंड के लिए 39 बार 50+ स्कोर किया. विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 38 अर्धशतकों के साथ चौथे स्थान पर हैं और आक्रामक बल्लेबाज केविन पीटरसन 34 बार 50+ स्कोर बनाकर सूची में पांचवें स्थान पर हैं.

रैंकखिलाड़ी50+ स्कोर
1जो रूट56
2इयोन मोर्गन55
3इयान बेल39
4जोस बटलर38
5केविन पीटरसन34

वहीं इस मैच की बात करें तो जो रूट पहला विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने उतरे. उन्होंने पूरे धैर्य से बल्लेबाजी की और इंग्लैंड का स्कोर 248 तक ले गए. जो रूट 72 गेदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 6 चौके शामिल रहे. वे इंग्लैंड की तरफ से आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे. उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड ने 58 रन जोड़े और 49.5 ओवर में 304 रन बनाकर आउट हो गया. भारत को जीत के लिए 305 रन बनाने हैं.

क्रिकेट के लिए छोड़ दी अपनी शादी, दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने गजब ही कर दिया

WTC Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का आखिरी लीग मैच फिनिश, जानें टीम इंडिया का सफर कहां तक चला 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >