इंग्लैंड दौरे को लेकर दबाव में हैं गौतम गंभीर! सीरीज से पहले खोला राज, खुद बताया क्या है कारण

Gautam Gambhir on IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू हो रहा है, जहां 5 टेस्ट मैचों की चुनौती होगी. रोहित-विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के बाद कप्तानी अब शुभमन गिल के हाथों में है. कोच गौतम गंभीर ने माना कि टीम के प्रदर्शन का दबाव हमेशा बना रहता है, चाहे जीत हो या हार.

Gautam Gambhir on IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू हो रहा है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. विदेश दौरा किसी भी टीम के लिए कठिन होता ही है. और भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा इसका अपवाद नहीं है. भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड में 18 साल पहले कोई सीरीज जीती थी, ऐसे में चाहे कप्तान हो, कोच उन पर दबाव जरूर रहेगा. ऊपर से भारत के अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और टीम की कमान शुभमन गिल पर है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोच गौतम गंभीर इस दौरे को लेकर दबाव में हैं? भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने माना है कि टीम के प्रदर्शन का दबाव कभी खत्म नहीं होता, चाहे जीत मिले या हार. 

इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस जिम्मेदारी को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी. गंभीर ने कहा वे हमेशा दबाव में रहते हैं. चाहे मैं चैंपियंस ट्रॉफी जीते या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता. हाल ही में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है, लेकिन गंभीर ने कहा कि इस जीत से उनकी जिम्मेदारी की भावना या सोच में कोई बदलाव नहीं आया है.

उन्होंने आगे कहा कि बतौर कोच दबाव उनके साथ हमेशा रहता है. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा दबाव में रहता हूं, चाहे हमें नतीजे मिले या नहीं. अगर आपने मुझसे यह सवाल न्यूजीलैंड के बाद पूछा होता, तो भी जवाब यही होता हां, मैं दबाव में हूं. ऑस्ट्रेलिया के बाद भी यही जवाब होता हां, मैं दबाव में हूं.”

आईसीसी खिताब जीतने के बावजूद गंभीर जमीन से जुड़े नजर आए और कहा कि टीम के हर मैच में देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की चाह हमेशा बनी रहती है. उन्होंने आगे कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी मैं दबाव में हूं क्योंकि बतौर कोच आप हमेशा नतीजे चाहते हैं. हर मैच में जब आप इस टीम के साथ होते हैं, तो आप देश के लिए परिणाम चाहते हैं बात बस इतनी सी है.”

गिल-पंत युग की शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू होगी. यह सीरीज 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की शुरुआत भी होगी. इसी दौरे से भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत हो जाएगी, जिसमें केंद्र में शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे युवा होंगे. 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

‘टेस्ट संन्यास पर पिता निराश थे’, रोहित शर्मा ने बताया; उनकी क्रिकेट बारीकियों समझ और संघर्षों ने यहां तक पहुंचाया

‘सोचा अंगूठा कटवा दूं’, क्रिकेटर ने बताया स्याह सच, महीनों खेल से रहा दूर अब भारत के खिलाफ टेस्ट में करेगा वापसी

‘मानसिक अस्पष्टता’ के कारण विराट कोहली ने टेस्ट रिटायरमेंट लिया, ग्रेग चैपल ने बताया गजब का कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >