इंग्लैंड के बल्लेबाज अब वरुण चक्रवर्ती से नहीं डरेंगे! केविन पीटरसन ने बताया क्या है इसका राज

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 शृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को ओडीआई के लिए भी शामिल कर लिया गया है. उनकी गेंदबाजी को पढ़ने में अंग्रेज बल्लेबाज नाकाम रहे. लेकिन केविन पीटरसन का मानना है कि एकदिवसीय में इंग्लैंड के बल्लेबाज उनके खिलाफ ज्यादा बेहतर परफॉर्म करेंगे.

IND vs ENG: हाल ही में संपन्न हुई इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में वरुण चक्रवर्ती ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पांच मैचों में कुल 14 विकेट हासिल किए, जिसमें राजकोट में लिया गया एक पांच विकेट हॉल भी शामिल है. इंग्लैंड के बल्लेबाज उनकी विविधताओं को समझने में नाकाम रहे और बार-बार उनकी लेग ब्रेक और चतुर गुगली से चकमा खा गए.

चक्रवर्ती के टी20 प्रदर्शन के कारण उन्हें तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि जोस बटलर की टीम वनडे प्रारूप में चक्रवर्ती का बेहतर सामना कर सकती है. पीटरसन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “इंग्लिश बल्लेबाज वनडे में उनके खिलाफ बेहतर खेलेंगे क्योंकि उन्हें अधिक समय मिलेगा. यह लंबा प्रारूप है, हर गेंद अहम नहीं होती। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें टीम में शामिल करना एक अच्छा फैसला है.”

टी20 के विपरीत, जहां बल्लेबाजों को हर गेंद पर आक्रामक खेलना पड़ता है, वनडे में बल्लेबाजों का मेन काम बीच के ओवरों में रन बनाना और खराब गेंदों का इंतजार करना होता है. इसलिए, वनडे में विकेट लेना टी20 की तुलना में अलग कौशल की मांग करता है. हालांकि, चक्रवर्ती ने 50 ओवरों के घरेलू क्रिकेट (लिस्ट ए) के 23 मैचों में 14.13 की शानदार औसत से 59 विकेट लिए हैं, जो उनके कौशल को दर्शाता है.

वरुण चक्रवर्ती को तुरंत जगह मिल जाएगी!

टी20 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उनको इंग्लैंड के खिलाफ ओडीआई टीम में शामिल किया गया है. यह सीरीज 2024 में (अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ) एकल वनडे सीरीज के बाद भारत की पहली सीरीज है. यह इस महीने के आखिर में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी आखिरी वनडे सीरीज भी है. भारत की टीम में पहले से ही चार स्पिनर हैं. रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में उनकी बेंच मजबूत है.  

हालांकि पहले दो स्पिनर तुलनात्मक रूप से ज्यादा कुशल हैं. वहीं कुलदीप तीन महीने से अधिक समय तक चोट से दूर रहने के बाद वापस आ रहे हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में चक्रवर्ती के दबदबे को देखते हुए (9.85 की औसत से 14 विकेट) भारत उन्हें एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ़ उतारने के लिए तैयार है. संभवतः चैंपियंस ट्रॉफी में वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर. उन्हें प्रारंभिक टीम में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन टीमों के पास 11 फरवरी तक बदलाव करने का समय है.

राहुल द्रविड़ की कार में ऑटो ने मारी टक्कर, गुस्से से नाराज हुए ‘द वाल’

Video: शेर नहीं, मेमना निकला! ‘शेर-ए-पंजाब’ को हनुमान गढ़ी के पुजारी ने अखाड़े में धोया, उठने तक को लेना पड़ा सहारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >