भारत में फ्लडलाइट क्या बुझी, पाकिस्तानी कसने लगे तंज, BCCI की अमीरी बनी निशाना, देखें रिएक्शन

IND vs ENG: कटक में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में फ्लडलाइट चर्चा का विषय बन गया. भारतीय पारी के सातवें ओवर में पांच में से एक में समस्या आने की वजह से खेल को रोकना पड़ा, इसके बाद सोशल मीडिया पर बीसीसीआई की अमीरी का मजाक बनने लगा.

IND vs ENG: रविवार शाम को बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान फ्लडलाइट खराब होने के कारण मैच असामान्य रूप से लंबा रुका रहा. 6.1 ओवर में भारत के बिना किसी नुकसान के 48 रन बनाने के बाद, लॉन्ग-ऑन बाउंड्री के पार स्थित टावर पूरी तरह से बंद होने से पहले टिमटिमाने लगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल जल्द ही डगआउट में चले गए, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम भी डगआउट में चली गई. इस अप्रत्याशित घटना के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स ने खूब मजे लेने शुरू कर दिए.

इससे पहले पाकिस्तान में फ्लडलाइट्स की वजह से भारतीय मूल के रचिन रवींद्र को आंख के पास चोट लग गई. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चोट इतनी भयावह दिख रही थी, कि उनके सिर से खून के फव्वारे जैसा निकलता दिखा. इसके बाद पीसीबी की काफी आलोचना की जाने लगी. अभी एक दिन भी नहीं बीता और भारत में लाइट बुझने का मामला हो गया, इस पर पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर चहककर बीसीसीआई की अमीरी का मजाक बनाने लगे. एक यूजर ने लिखा, “यह दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है.. BCCI के लिए शर्मनाक स्थिति है. कल वे गद्दाफी फ्लडलाइट्स की आलोचना कर रहे थे और आज उनकी फ्लडलाइट्स काली हो गईं.. इस दोहरे मापदंड पर शर्म आती है.”

एक यूजर ने लिखा अमीर बोर्ड? सिर्फ नाम का अमीर!!!

एक यूजर ने खिलाड़ियों के मैच बॉयकॉट करने की मांग क�� दी.

लाइट बुझने का कारण क्या था

ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी के अनुसार, आयोजन स्थल पर छह फ्लडलाइट संरचनाओं में से एक से जुड़ा जनरेटर बंद हो गया था, जिससे लगभग 35 मिनट तक खेल रुका रहा. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार यह जनरेटर में शॉर्ट-सर्किट की समस्या की वजह से हुआ और इसे बदलवाने के बाद ही मैच दोबारा शुरू हो पाया.रविवार का वनडे मैच नवंबर 2019 के बाद से कटक में आयोजित पहला 50 ओवर का खेल था. इस मैदान पर आखिरी बार तीन साल पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच खेला गया था. 1950-51 सीज़न से सक्रिय स्टेडियम, 48,000 सीटों वाला यह मैदान 1982 में देश में आयोजित कई मैचों की मेजबानी कर चुका है. लेकिन इस तरह की समस्या से पहली बार रूबरू होना पड़ा है.

कटक में लाइट की समस्या पर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक भी गुस्से में दिखे. एक यूजर ने लिखा, “दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड और उनके पास ठीक से काम करने वाली फ्लडलाइट्स भी नहीं हैं। शर्म आती है BCCI पर…!”

कटक मे खेले गए दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 304 के स्कोर पर रोक कर 44.4 ओवर में 308 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस मैच में जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. यह भारत की इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों में लगातार सांतवीं जीत है. इतना ही नहीं भारत ने अपने घर में लगातार सातवीं वनडे सीरीज जीती. 7 का चक्कर इतना चला कि इंग्लैंड के खिलाफ 7वीं सीरीज जीती. अब इस शृंखला का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

‘मैंने इसे टुकड़ों में तोड़ दिया’, रोहित शर्मा ने अपने शतक का राज खुद खोला, गिल ने भी तारीफ में कही बड़ी बात

पाकिस्तान में लागू होगा आर्टिकल 245, आर्मी-रेंजर उतरेंगे जमीन पर, बदल जाएंगे नियम, लेकिन क्या इतिहास भी बदलेगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >