सरदार मचाएगा धमाल! चेन्नई में इस शतक को पूरा कर अर्शदीप सिंह बनाएंगे नया रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा. इस मैच में अर्शदीप सिंह के पास नया रिकॉर्ड बनाने का मौका है. Arshdeep Singh.

IND vs ENG: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में बाएं हाथ के फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह ने जबरदस्त गेंदबाजी की. ईडन गार्डन्स में अर्शदीप ने 2 विकेट लेकर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया. अब चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का मौका है. अब वह 100 विकेट का आंकड़ा छूने से मात्र तीन विकेट दूर हैं. अगर चेन्नई में अर्शदीप तीन विकेट हासिल करते हैं, तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे, जिन्होंने 100 विकेट पूरे किए हों.

अर्शदीप सिंह कोलकाता टी20 मैच से पहले 60 मैचों में 95 विकेट लेकर भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर थे. लेकिन कोलकाता में दो विकेट लेकर अर्शदीप युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ते हुए 61 मैचों में 97 विकेट पूरे कर लिए हैं. सरदार अर्शदीप  ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 61 मैचों में 17.90 की औसत और 8.24 की इकॉनमी से 97 विकेट लिए हैं. अब विकेटों का शतक पूरा करने के लिए अर्शदीप को और तीन विकेट लेने होंगे. 

अगर अर्शदीप चेन्नई में ही 100 विकेट पूरे कर लेते हैं, तो वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे सबसे तेज गेंदबाज बन जाएंगे. उनसे पहले अफगानिस्तान के राशिद खान 53 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. जबकि नेपाल के संदीप लामिछाने 54वें मैच में 100 विकेट लिए थे. अब देखना होगा कि क्या अर्शदीप 62वें मैच में यह कारनामा कर पाएंगे. वहीं बात करें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो टिम साउदी 164 विकेट लेकर इस गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

टिम साउथी (न्यूजीलैंड)164 विकेट
राशिद खान (अफगानिस्तान)161 विकेट
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)149 विकेट
ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)138 विकेट
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)132 विकेट

दूसरे टी20 में भारत जहां सीरीज में अपनी बढ़त को 2-0 करने के इरादे से उतरेगा, वहीं इंग्लैंड की टीम वापसी करने की कोशिश करेगी. कोलकाता में खेले गए पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी. चेन्नई के एमए चिदंबर मैदान पर 7 साल बाद कोई टी20 मैच होने जा रहा है. इस मैदान पर दोनों टीमें भी पहली बार भिड़ रही हैं. 

चेन्नई मैदान पर टीम इंडिया के टी20 रिकॉर्ड्स, दूसरे मैच में कैसी रहेगी पिच और मौसम, जानें पूरी डिटेल

Champions Trophy: 56 के औसत वाले इस खिलाड़ी की टीम में अनदेखी से नाराज हुए हरभजन सिंह, बोले- जगह बनानी पड़ती है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >