टीम इंडिया को लगा झटका, चौथे टेस्ट से पहले चोटिल हुआ पेसर, इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

IND vs ENG, Indian Squad for 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया को चोटों की मार झेलनी पड़ रही है. नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्शदीप सिंह के हाथ में चोट लगने के बाद अंशुल काम्बोज को स्क्वाड में शामिल किया गया है. वहीं पेसर आकाश दीप भी कमर दर्द से परेशान हैं, जिससे भारत की तेज गेंदबाजी की चिंता बढ़ गई है.

IND vs ENG, Indian Squad for 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज तीन मैचों में फिलहाल इंग्लिश टीम 2-1 से आगे है. इस सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. अर्शदीप सिंह को गुरुवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी करते समय अपने हाथ में चोट लग गई. साई सुदर्शन के एक शॉट को रोकने की कोशिश में अर्शदीप के बॉलिंग हैंड में गहरा कट लग गया, जिसके बाद उन्हें टांके लगाने पड़े. ऐसे में उनके टीम में शामिल होने की संभावना कम है, इसलिए हरियाणा के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. इसके साथ ही भारतीय टीम के एक और पेसर आकाश दीप भी कमर दर्द से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. 

मैनचेस्टर में 23 जुलाई से शुरू होने वाले करो या मरो के चौथे टेस्ट से पहले टीम में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या अचानक बढ़ गई. द इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्शदीप के हाथ में गहरा कट है और उन्हें टांके लगे हैं. पूरी तरह से फिट होने में उन्हें कम से कम 10 दिन लगेंगे. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने अंशुल काम्बोज को टीम में शामिल करने का फैसला लिया है.

24 वर्षीय अंशुल कंबोज जून में भारत ए टीम के साथ दो तीन दिवसीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल पांच विकेट झटके थे. उन्होंने अपनी तेज गति और सटीक लाइन-लेंथ से सभी को प्रभावित किया है. कंबोज ने हरियाणा के लिए 24 फर्स्ट क्लास मैचों में अब तक 79 विकेट लिए हैं. कंबोज ने आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 11 मैचों में 10 विकेट लिए थे.

Anshul kamboj. Image: x

अर्शदीप को लेकर असमंजस

दूसरी ओर, अर्शदीप की फिटनेस को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. साथ ही, तेज गेंदबाज आकाश दीप की उपलब्धता भी संदिग्ध है क्योंकि वह ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं. टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था अर्शदीप को नेट्स में गेंदबाजी करते समय चोट लगी, साई सुदर्शन ने शॉट मारा और उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की. अब देखना है कि यह कट कितना गहरा है. मेडिकल टीम उन्हें डॉक्टर के पास ले गई है और अगर उन्हें टांके लगते हैं या नहीं, तो यह आने वाले दिनों की योजना के लिए अहम होगा.

वहीं तीसरे टेस्ट के चौथे दिन, लॉर्ड्स में खेले जा रहे मैच के दौरान इंग्लैंड की पारी के 28वें ओवर में आकाश दीप को कमर में दर्द महसूस हुआ और वह ड्रेसिंग रूम लौट गए. टीम फिजियो के साथ वह मैदान से बाहर जाते दिखे. बता दें कि आकाश को पहले भी ऑस्ट्रेलिया दौरे और आईपीएल 2025 के दौरान चोटों के कारण बाहर रहना पड़ा था. आकाश दीप ने मैनचेस्टर में नेट सेशन के दौरान गेंदबाजी अभ्यास में भी भाग नहीं लिया था. 

बुमराह और पंत को लेकर भी टेंशन में टीम इंडिया

भारत की चिंता जसप्रीत बुमराह को लेकर भी है. उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए तीसरे मैच में उनका खेलना वैसे भी संदिग्ध था, लेकिन अब उन्हें संभवतः खेलना ही पड़ेगा. इसके साथ ही भारत को ऋषभ पंत की चोट भी मुश्किल में डाल रही है. देखना होगा कि टीम प्रबंधन चौथे टेस्ट में किस कांबिनेशन के साथ उतरेगा. 

कंबोज के शामिल होने के बाद भारतीय टीम का स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, कुलदीप यादव और अंशुल कंबोज.

BCCI के बाद पाकिस्तान को वेस्टइंडीज क्रिकेट ने भी दिया झटका, ठुकराया प्रस्ताव और कहा- जैसा तय था…

इंग्लैंड महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत को हराते ही तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का  ये महारिकॉर्ड

सुरेश रैना की लिस्ट में धोनी और विराट नहीं, मिस्टर IPL ने वर्ल्ड प्लेइंग XI में इस पाकिस्तानी को शामिल कर चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >