चौथे टी20 में बल्ले से कहर, पांचवें में गेंद से धमाका करेंगे हार्दिक पांड्या! चहल का रिकॉर्ड तोड़ने का धांसू मौका

Hardik Pandya: भारत और इंग्लैड के बीच आज रविवार को मुंबई में पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा. इस मैच में हार्दिक के पास युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है.

Hardik Pandya: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज में सूर्या ब्रिगेड के गेंदबाजों ने जबरदस्त खेल दिखाया है. पहले अर्शदीप सिंह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, उन्होंने अपने विकेटों का शतक पूरा किया. उसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने दूसरी बार 5 विकेट का फाइफर झटक दिया. अब एक और गेंदबाज बॉलिंग का जलवा दिखाने वाला है. भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में हैं और हाल के मुकाबलों में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है. अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और चौथे टी20 मैच में प्रभावशाली खेल दिखाया. पांचवें टी20 मुकाबले में भी हार्दिक अपनी काबिलियत से एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

चौथे टी20 मैच में नाजुक मौके पर हार्दिक ने 53 रन की पारी खेलकर भारत का स्कोर 181 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वहीं टीम इंडिया के लिए हार्दिक ने 113 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 94 विकेट झटके हैं. वह भारत के लिए T20I क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अगर हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में 3 विकेट और लेने में सफल होते हैं, तो वह युजवेंद्र चहल (96 विकेट) को पीछे छोड़कर भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

टी20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. अर्शदीप सिंह – 99 विकेट (63 मैच)
2. युजवेंद्र चहल – 96 विकेट (80 मैच)
3. हार्दिक पांड्या – 94 विकेट (113 मैच)
4. भुवनेश्वर कुमार – 90 विकेट (87 मैच)
5. जसप्रीत बुमराह – 89 विकेट (70 मैच)

भारतीय टीम के मध्यक्रम का आधार हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने 2016 में भारत के लिए T20I डेब्यू किया था और तब से वह टीम इंडिया का अहम हिस्सा बने हुए हैं. ऑलराउंडर पांड्या ने 113 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1803 रन बनाने के साथ 94 विकेट भी अपने नाम किए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.18 की कुल इकॉनमी के साथ 3 बार 4 विकेट भी लिए हैं. इसके अलावा वह भारत के लिए 86 वनडे और 11 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं. हार्दिक पांड्या T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं और अपने हरफनमौला खेल से टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 

‘कन्कशन सब’ के बाद राणा को फुल मौका, सूर्या ब्रिगेड में शमी की वापसी, मुंबई में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

आखिरी टी20 में बल्लेबाजों का रहेगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे धमाल, जानें मुंबई की पिच और मौसम की पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >