IND vs ENG 4th Test Day 1 Highlights: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट जारी है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए. इंडिया के लिए अंशुल कंबोज ने टेस्ट में डेब्यू किया है. टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक बिना विकेट गांवाए 78 रन बनाए. इसके बाद पहले दिन के दूसरे सेशन में इंग्लैंड को केएल राहुल का विकेट मिला, राहुल 46 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे ओपनर यशस्वी जायसवाल फिफ्टी लगाकर पवेलियन लौटे. इंग्लैंड फिलहाल 2-1 से आगे है और इस टेस्ट को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा, जबकि भारत के पास अब भी सीरीज जीतने का मौका है. लेकिन इसके लिए उसे बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे.
IND vs ENG 4th Test Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने 264 रन बनाए
IND vs ENG 4th Test Day 1 Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच आज 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू हो रहा है. पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 2-1 से आगे है. शुभमन गिल एंड कंपनी के पास वापसी का बस यही एक मौका है, इसलिए वे पूरा जोर लगाना चाहेंगे.

ENG vs IND: Shubman Gill and company