INDvsENG 3rd Test: जो रूट के नाम रहा खेल का दूसरा दिन, इंग्लैंड की 345 रनों की बढ़त, ENG 423/8

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 423 रन बना लिया है. भारत के खिलाफ 345 रनों की बढ़त बना ली है. भारत की पहली पारी 78 रन पर सिमट गयी थी.

Live Updates
4:39 AM. 27 Aug 21 11:09 PM. 26 Aug

जो रूट के नाम रहा खेल का दूसरा दिन, भारत पर इंग्लैंड ने 345 रनों की बढ़त बनायी

हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 423 रन बना लिया है और भारत के खिलाफ 345 रनों की बढ़त ले ली है. इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट ने शानदार 121 रनों की पारी खेली. जबकि बर्न्स 61, हमीद ने 68 और मलान ने 70 रन की पारी खेली. भारत की ओर से शमी ने 3, बुमराह ने एक, सिराज और जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाये.

4:39 AM. 27 Aug 21 11:09 PM. 26 Aug

सिराज ने दिया इंग्लैंड को 8वां झटका, सैम कुरेन 15 रन बनाकर आउट

मोहम्मद सिराज ने सैम कुरेन को अपना दूसरा शिकार बनाया और इंग्लैंड को 8वां झटका दिया. कुरेन दो चौकों की मदद से 30 गेंदों में 15 रन बनाये. इंग्लैंड का स्कोर इस समय 8 विकेट पर 418 रन बना लिया है. भारत पर पहली पारी में इंग्लैंड ने अब तक 340 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर लिया है.

4:39 AM. 27 Aug 21 11:09 PM. 26 Aug

जडेजा ने इंग्लैंड को दिया 7वां झटका, मोइन अली 8 रन बनाकर आउट

रविंद्र जडेजा ने मोइन अली को अपना दूसरा शिकार बनाया और इंग्लैंड को 7वां झटका दिया. मोइन 1 चौके की मदद से 18 गेंदों में 8 रन बनाये और जडेजा की गेंद पर अक्षर पटेल कैच थमा बैठे.

4:39 AM. 27 Aug 21 11:09 PM. 26 Aug

बुमराह ने दिया इंग्लैंड को बहुत बड़ा झटका, जो रूट 121 रन बनाकर आउट

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को 6ठा झटका दिया है. बुमराह ने सेट बल्लेबाज कप्तान जो रूट को अपनी गेंद पर बोल्ड किया. रूट ने 14 चौकों की मदद से 165 गेंदों में 121 रन बनाये. इंग्लैंड का स्कोर इस समय 6 विकेट पर 383 रन है.

4:39 AM. 27 Aug 21 11:09 PM. 26 Aug

शमी ने इंग्लैंड को दिया पांचवां झटका, बेयरस्टो के बाद बटलर भी आउट

मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया है. उन्होंने पहले बेयरस्टो को अपना दूसरा शिकार बनाया, उसके बाद जोस बटलर को इशांत शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा शिकार बनाया. बटलर ने केवल 7 रन बनाये. शमी ने अब तक तीन विकेट चटकाये हैं.

4:39 AM. 27 Aug 21 11:09 PM. 26 Aug

शमी ने दिया इंग्लैंड को चौथा झटका, बेयरस्टो 29 रन बनाकर आउट

मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है. शमी ने बेयरस्टो को कोहली के हाथों कैच कराया. बेयरस्टो 43 गेंदों में 29 रन बनाये, जिसमें 4 चौका और एक छक्का जमाया. इंग्लैंड का स्कोर इस समय 4 विकेट पर 350 रन है.

मुख्य बातें

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 423 रन बना लिया है. भारत के खिलाफ 345 रनों की बढ़त बना ली है. भारत की पहली पारी 78 रन पर सिमट गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >