IND vs ENG 3rd ODI Live Streaming Details: कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच, जानें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs ENG 3rd ODI Live Streaming Details: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा. जानें इस मैच के Live Streaming Details, Pitch Report और Head to Head Record की पूरी डिटेल.

IND vs ENG 3rd ODI Live Streaming Details: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले दो मैचों में चार-चार विकेट से मात दी. इस तरह भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में पहले दो मुकाबले जीत कर इस शृंखला में 2-0 से आगे है. अब भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच बुधवार, 12 फरवरी को खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम अपने आखिरी मुकाबले के लिए उतर रही है. टी20 सीरीज के बाद भारत इस मैच को जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज होकर Champions Trophy में उतरना चाहेगा. वहीं इंग्लैंड के लिए भी यह आखिरी मैच है, जिसमें वह भी क्लीन स्वीप से बचना चाहेगा. ऐसे में दोनों टीमें इस कांटेदार मुकाबले में पूरे दमखम से उतरेंगी. तीसरे मैच से पहले जरूरी डिटेल हम आपके लिए लेकर आए हैं, देखें रिपोर्ट

IND vs ENG 3rd ODI नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर आमतौर पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा मिलता है, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 229 रन है. दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों की अहम भूमिका रहेगी, क्योंकि पिच धीमी होने लगती है. इसलिए, टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकता है. भारत पिछले चार दशकों से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में अजेय रहा है. भारत ने इस सीरीज में जीत दर्ज कर इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 7वीं बार सीरीज पर कब्जा किया है. चैंपियंस ट्रॉफी नजदीक होने के कारण, यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. इंग्लैंड के लिए भारत की इस जीत की लय को तोड़ना आसान नहीं होगा.

IND vs ENG 3rd ODI वनडे हेड टू हेड 

बता दें कि अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 108 वनडे खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम ने 59 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लिश टीम ने 44 मैच जीते हैं. इसके अलावा दोनों के बीच 3 मुकाबले बेनतीजा रहे और 2 मुकाबले टाई पर खत्म हुए. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 बार जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 22 बार ऐसा किया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 30 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड 22 बार सफल रहा है. भारत का वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 387/5 है, जबकि इंग्लैंड का उच्चतम स्कोर 366/8 रहा है. न्यूनतम स्कोर की बात करें तो भारत का सबसे कम स्कोर 132/3 रहा है, जबकि इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर 110 रन है.

IND vs ENG 3rd ODI तीसरा वनडे कहां होगा

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम पर भारत ने कुल 20 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 11 मैचों में जीत और 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

IND vs ENG 3rd ODI कब होगा तीसरा वनडे

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे 12 फरवरी, बुधवार को होगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होगी. 1 बजे टॉस होगा और उसी दौरान टीम इंडिया की घोषणा की जाएगी.   

IND vs ENG 3rd ODI टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.  

IND vs ENG 3rd ODI भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह

IND vs ENG 3rd ODI इंग्लैंड का स्क्वॉड

जोस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, जो रूट, जैकब बेथेल, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, साकिब महमूद और मार्क वुड

बिना बताए एक दिन में खेले दो मैच, अब श्रीलंका के कप्तान पर गिरी गाज, बैठ गई जांच

‘लगातार बदलाव से खिलाड़ियों में असुरक्षा’, गंभीर के तरीके से जहीर खान खुश नहीं, बताया ये आपको नुकसान…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >