IND vs ENG दूसरा टी20 मैच आज, जानें कब शुरू होगा मैच और कहां देख सकते हैं लाइव

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज शनिवार को दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. जानें दोनों टीमों के बीच यह मैच कब शुरू होगा और मुकाबले को कहां देख सकते हैं.

IND vs ENG: कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम आज 25 जनवरी, 2025 को चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उतरेगी. भारत ने पहला टी20 मैच 7 विकेट से जीता. अब टीम इंडिया अपनी उसी लय बरकरार रखना चाहेगी. मेजबान टीम ने कोलकाता में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें शुरुआती सफलता हासिल करने वाले अर्शदीप सिंह और इंग्लैंड के गेंदबाजों, खासकर मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर की धज्जियाँ उड़ाने वाले अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा. 

जोस बटलर की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम पहले मैच में मिली करारी हार के बाद मजबूत वापसी की कोशिश करेगी. बटलर ने बल्ले से (68 रन) शानदार प्रदर्शन किया और उनकी टीम को उम्मीद है. वे अपने गेंदबाजी आक्रमण में खामियों को दूर करते हुए उनके फॉर्म का फायदा उठाएंगे. वुड और आर्चर, जो पहले मैच में महंगे साबित हुए थे, वापसी करने और भारत की आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप को रोकने के लिए बेताब होंगे. इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. जोस बटलर की अगुआई वाली टीम ने एक बदलाव करते हुए गस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्से को शामिल किया है. एटकिंसन का पहले टी20 मैच में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और उन्होंने अपने दो ओवर में 38 रन दिए थे.

भारतीय टीम में क्या बदलाव हो सकते हैं? 

भारत श्रृंखला में अपनी बढ़त को दोगुना करने की कोशिश में है, इसलिए दूसरा टी-20 मैच रोमांचक होने की उम्मीद है, विशेषकर चेन्नई की स्पिन-अनुकूल पिच दोनों टीमों के लिए एक और चुनौती पेश करेगी. मोहम्मद शमी को पहले टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया. हालांकि सटीक कारण का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन यह अनुमान लगाया गया कि शमी पूरी तरह से फिट नहीं थे. दूसरे टी20 मैच के लिए भी शमी नेट्स पर पैरों में पट्टी के साथ अभ्यास करते दिखे थे. उनके अलावा ओपनर अभिषेक भी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं. ऐसे में यह देखना होगा कि भारतीय टीम क्या इन दोनों को मौका देगी.  भारत को फरवरी महीने से वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है तो इससे पहले शमी को जरूर मौका दिया जा सकता है.

IND vs ENG 2nd टी20 मैच मैच लाइव टॉस का समय, लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग विवरण

IND vs ENG 2nd टी20 मैच मैच चेन्नई में कब खेला जाएगा? 

IND vs ENG 2nd टी20 मैच टी20 मैच शनिवार, 25 जनवरी को खेला जाएगा.

IND vs ENG 2nd टी20 मैच के लिए टॉस कब होगा?

IND vs ENG 2nd टी20 मैच का लाइव टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा और मैच 7 बजे शुरू होगा.

IND vs ENG 2nd टी20 मैच का टीवी पर प्रसारण कहां होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच का टीवी पर प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. यह स्टार स्पोर्ट्स के हिंदी एवं अंग्रेजी चैनलों के साथ अन्य भारतीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है. 

IND vs ENG 2nd टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

IND vs ENG 2nd टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.

IND vs ENG 2nd टी20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11:अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

IND vs ENG 2nd टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 (संभावित): बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से , जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

40 साल के खिलाड़ी ने हवा में लगाई छलांग, पारस डोगरा का कैच देखकर दुनिया हैरान

“मैदान के अंदर कम बाहर ज्यादा ड्रामा कर रहे हैं विराट”, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कोहली पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >