इंग्लैंड में ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

IND vs ENG 1st Test Rishabh Pant Broke MS Dhoni Record: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला लीड्स में शुक्रवार से शुरू हुआ. मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया. गिल और जायसवाल के शतक के अलावा पंत ने भी फिफ्टी जड़ी. इसके साथ ही पंत ने धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

IND vs ENG 1st Test Rishabh Pant Broke MS Dhoni Record: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच लीड्स हेडिंग्ले में शुक्रवार, 20 जून से शुरू हुआ. पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस निर्णय को गलत साबित करते हुए ताबड़तोड़ रन बनाए. पहले यशस्वी जायसवाल ने शतक पूरा किया, उसके बाद नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक पूरा किया. इन दोनों के अलावा ऋषभ पंत ने भी जबरदस्त पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया.

पंत अब भारत के सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. पंत ने शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होने तक 65 रन पर नाबाद रहे. वह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में एशिया के सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए हैं, उन्होंने इस मामले में भी धोनी को पीछे छोड़ दिया है. अब पंत के नाम SENA देशों में 27 मैचों में 1746 रन दर्ज हैं, उनका औसत 38.80 है. उन्होंने अब तक इन देशों में चार शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं.

जायसवाल और गिल ने जड़ा शतक

पहले दिन की शुरुआत में भारतीय टीम को युवा कप्तान शुभमन गिल का संयमित शतक, यशस्वी जायसवाल की लयबद्ध सेंचुरी और उपकप्तान ऋषभ पंत की संतुलित पारी ने शानदार शुरुआत दिलाई. पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टंप्स तक 359/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

जायसवाल ने 159 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाकर पारी की ठोस नींव रखी. इसके बाद कप्तान गिल ने 175 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 127 रन बनाकर कप्तानी पारी खेली और भारत को इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में पहले दिन का अब तक का सर्वाधिक स्कोर दिलाया. पंत ने कप्तान गिल का बखूबी साथ निभाया और 102 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनकी पारी में छह चौके और दो शानदार छक्के शामिल थे. दोनों के बीच 138 रनों की अटूट साझेदारी हुई.

पहले विकेट से ही राहुल और जायसवाल ने रखी नींव

इससे पहले पहले सेशन के दौरान यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की प्रभावशाली पारियों की बदौलत भारत ने लंच तक 92/2 का स्कोर बनाया. लंच से ठीक पहले इंग्लैंड ने भारत की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ा, जब केएल राहुल अपने अर्धशतक से चूक गए. वहीं डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन अपना खाता भी नहीं खोल पाए और 4 गेंद पर ही आउट हो गए. 

लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने मानसिक बढ़त भी हासिल कर ली है. यह मुकाबला पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच है और साथ ही भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की भी शुरुआत है. मैच के दूसरे दिन भारत अपनी पारी को और भी लंबा करना चाहेगा. 

नीरज चोपड़ा ने फिर जीता गोल्ड, वेबर को हराकर पेरिस डायमंड लीग में पूरा किया ‘बदला’

IND vs ENG: इंग्लैंड में जायसवाल का तूफान, पहले ही दिन शतक जड़ बनाया रिकॉर्ड

IND vs ENG: टीम इंडिया को फोकट में मिले 5 रन, पेनल्टी लगते ही बिलबिलाए बेन स्टोक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >