148 साल में पहली बार, गिल की कप्तानी में इंडिया को मिली ऐसी शर्मनाक हार

IND vs ENG 1st Test India Receives Shameful Defeat in 148 Years: हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 371 रन का लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई. यह इंग्लैंड की घरेलू ज़मीन पर टेस्ट में दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज रही, जिसमें बेन डकेट ने 149 रन बनाए. भारत टेस्ट इतिहास की पहली ऐसी टीम बना जिसने एक ही मैच में पांच शतक लगने के बावजूद मुकाबला गंवाया.

IND vs ENG 1st Test India Receives Shameful Defeat in 148 Years: हेडिंग्ले, लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को हरा दिया है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के इस पहले मुकाबले में रोमांचक टक्कर देखने को मिली, जो अंतिम दिन के अंतिम सत्र तक गया. इंग्लैंड ने 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की, जो टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की जमीन पर दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज रही. इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने अंतिम दिन शानदार 149 रनों की पारी खेलकर जीत की नींव रखी. अब भारत टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गया है जिसने एक ही मैच में पांच बल्लेबाजों से शतक दिलवाने के बावजूद हार का सामना किया.

ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक (134 और 118) लगाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल (147), यशस्वी जायसवाल (101) और केएल राहुल (137) ने भी सेंचुरी जड़ी, लेकिन यह सब बेकार गया. इस हार के साथ शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर अपना पहला टेस्ट मैच भी गंवा दिया. इस मैच ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड गढ़े, खासकर हार के बावजूद भारतीय बल्लेबाजी के लिहाज से.इस मुकाबले में भारत ने टेस्ट इतिहास में हार के बावजूद सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक लगाने का नया कीर्तिमान स्थापित किया. 

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल और दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत की बदौलत भारत ने कुल 5 शतक लगाए जो किसी हारने वाली टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है. इससे पहले यह रिकॉर्ड 1928/29 में ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 4 शतक लगाए थे. इसके अलावा भारत ने कुल 835 रन बनाए, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हार के बावजूद किसी भी टीम द्वारा बनाए गए चौथे सबसे ज्यादा रन हैं. इसमें भी दिलचस्प बात यह है कि टॉप-4 में से तीन बार यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ ही बने हैं और वह भी बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम की कप्तानी और कोचिंग में.

हार में एक टीम द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन

861 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेडिंग्ले 1948 (विजेता- ऑस्ट्रेलिया)

847 पाक बनाम इंग्लैंड रावलपिंडी 2022 (विजेता- इंग्लैंड)

837 न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज 2022 (विजेता- इंग्लैंड)

835 भारत बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025 (विजेता- इंग्लैंड)

इंग्लैंड की बात करें तो उन्होंने 371 रन का लक्ष्य हासिल कर यह न केवल भारत के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी रन चेज, बल्कि अपने घरेलू मैदानों पर भी दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज की. यह हेडिंग्ले में 350+ के लक्ष्य का तीसरा मामला था और इस मैदान पर सबसे अधिक रन चेज भी बन गया है. इससे पहले इंग्लैंड ने 2022 में भारत के खिलाफ ही 378 रन का लक्ष्य हासिल किया था. 

मैच का संक्षिप्त विवरण

भारत पहली पारी : 471 रन | इंग्लैंड पहली पारी : 465 रन | भारत दूसरी पारी : 364 रन | इंग्लैंड दूसरी पारी: 373 रन

भारतीय टीम की तुलना डॉबरमैन कुत्ते से, दिनेश कार्तिक ने ‘सोशल पोस्ट’ के बहाने दबाई ‘पूंछ’

‘आप पहले से नहीं जानते…’, स्टोक्स ने बताया पहले टेस्ट में  जीत का मंत्र, इन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट

कहां हुई चूक, किसने की सबसे ज्यादा गलती? कप्तानी के पहले मैच में हार के बाद शुभमन गिल ने गिनाए कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >