यशस्वी, गिल और पंत का शतक, फिर भी दर्ज हो गया अनचाहा रिकॉर्ड, पहले पायदान पहुंची टीम इंडिया

IND vs ENG 1st Test: लीड्स टेस्ट की पहली पारी में भारत ने जायसवाल, गिल और पंत के शतकों की बदौलत 471 रन बनाए. शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर 147 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि पंत और जायसवाल ने क्रमश: 134 और 101 रन बनाए. तीन शतकों के बावजूद भारत ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बावजूद एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पहली पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से 471 रन बनाए. कप्तान गिल ने 147 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि जायसवाल ने 101 और पंत ने 134 रन बनाए. इन तीन बेहतरीन शतकीय पारियों के बावजूद भारत की पारी में ऐसा मोड़ आया, जो रिकॉर्ड बुक में नकारात्मक रूप में दर्ज हो गया. 

तीन शतक के बाद भी भारत का सबसे कम स्कोर

भारतीय टीम का स्कोर एक समय 3 विकेट पर 430 रन था और ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से 500 का आंकड़ा पार कर लेगी. लेकिन पंत के आउट होते ही पारी बिखर गई और भारत ने अगले सात विकेट सिर्फ 41 रन के अंदर गंवा दिए. पूरी टीम 471 रन पर ऑलआउट हो गई. इसी के साथ टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी पारी में तीन शतक लगने के बावजूद टीम इतनी कम स्कोर पर सिमट गई. इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था, जिसने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन शतक लगाने के बाद 475 रन बनाए थे.

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत. Image: bcci/x

भारत से पहले इस सूची में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमें भी रही हैं, जिन्होंने तीन बल्लेबाजों के शतक के बावजूद 500 का आंकड़ा नहीं छुआ. यह रही लिस्ट:

471 रन – भारत vs इंग्लैंड, हेडिंग्ले 2025

475 रन – दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड, सेंचुरियन 2016

494 रन – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, हेडिंग्ले 1924

497 रन – वेस्टइंडीज vs भारत, कोलकाता 2002

3 शतक फिर भी 500 रन से नीचे, अब भारत को बुमराह से उम्मीद 

टीम इंडिया ने दिन की शुरुआत 359/3 से की थी और एक समय स्कोर 430/3 था, लेकिन गिल के आउट होने के बाद पूरी पारी बिखर गई और भारत 471 रन पर ऑलआउट हो गया. इंग्लैंड के लिए स्टोक्स और जोश टंग ने 4-4 विकेट लेकर भारत की पारी समेटने में बड़ी भूमिका निभाई. वहीं इंग्लैंड की पहली पारी की बात करें तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड की ओर से ओली पोप शतक जड़ने के करीब हैं और क्रीज पर टिके हुए हैं. भारत को अभी भी 262 रनों की लीड मिली है. 

भारतीय गेंदबाजों में अब तक सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही प्रभावी रहे हैं, जिन्होंने सभी तीन विकेट झटके हैं. उन्होंने पहले ही ओवर में जैक क्राउली को आउट किया, बेन डकेट को बोल्ड किया और जो रूट को करियर में दसवीं बार आउट किया. बाकी गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे हैं. अब भारत को तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड की पारी को जल्द समेटने की जरूरत होगी, ताकि पहली पारी की बढ़त का फायदा उठाया जा सके.

क्रिकेट मैच के दर्शक सांप-बंदर और सपेरा, बीच मैदान पर पहली बार दिखा ऐसा नजारा

भारतीय पारी समाप्त होने के बाद ये कैसा इशारा कर रहे थे बेन स्टोक्स? स्टुअर्ट ब्रॉड ने बताया

जो रूट ने रचा इतिहास, एक साथ सचिन और जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >