यशस्वी की उड़ान ने बेन डकेट को दिखाए तारे, पीछे दौड़ते हुए लपका जबरदस्त कैच, Video

Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने डाइव लगाकर जबरदस्त कैच पकड़ा. जायसवाल आज अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे हैं.

Yashasvi Jaiswal: कैच लेना एक बात होती है, लेकिन कई कैच यादगार बन जाते हैं. ऐन मौके पर कैच मैच भी जिता देते हैं. क्रिकेट मैदान पर कहावत भी काफी प्रचलित है; कैच लो मैच जीतो. यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में डाइव लगाते हुए जबरदस्त कैच पकड़ा. गेंद का पीछा करते हुए उन्होंने उल्टी दौड़ लगाई और हवा में छलांग लगाकर एक आकर्षक कैच ने लोगों को हैरान कर दिया. भारत और इंग्लैंड के बीच आज नागपुर में दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने मौका दिया गया. यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को ओडीआई कैप पहनाई गई. इन्हीं दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर भारत को राहत की सांस दिलाई.

दरअसल इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाजों ने आज आक्रामक बल्लेबाजी का रुख अख्तियार किया था. एक समय पर 9 ओवर में ही इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए थे. बेन डकेट ने भारतीय गेंदबाजों की विशेषकर हर्षित राणा की अच्छी खासी धुनाई की. लेकिन 10वें ओवर में राणा की दूसरी गेंद पर शॉर्ट पिच गेंद फेंकी जिसे बेन डकेट संभाल नहीं पाए. गेंद डकेट की उम्मीद से कहीं ज्यादा उछली और पुल पर टॉप-एज लगा. यशस्वी जायसवाल ने मिड-विकेट से काफी पीछे दौड़ लगाई. उन्हें अपनी नज़रें गेंद पर रखनी थीं और अपने कंधों के ऊपर से देखना था. उन्हें यह सब करते हुए भी गति बनाए रखनी थी और फिर दोनों हाथों से गेंद को पकड़ने के लिए डाइव को परफ़ेक्ट टाइमिंग से लगाना था. यह निश्चित रूप से एक फील्डर का विकेट था. उन्होंने बेहतरीन फील्डिंग से दूसरे सेट बैटर को भी वापस भेजा.

बेन डकेट 29 गेंद पर 38 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित राणा ने हैरी ब्रूक को भी आउट कर दिया. इससे पहले फिलिप साल्ट ने ताबड़तोड़ हमला किया. साल्ट ने हर्षित राणा के दूसरे ओवर में 26 रन ठोक डाले. हालांकि हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर ने रन आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई.

ताजा समाचार तक इंग्लैड ने पांच विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं. कप्तान बटलर ने अर्धशतक लगाया, लेकिन अक्षर पटेल की गेंद पर वे चकमा खा गए और हार्दिक पांड्या को कैच दे बैठे. हर्षित राणा 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज हैं, जबकि जडेजा और अक्षर ने 1-1 विकेट झटके हैं. फिलहाल जैकब बेथेल और लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >