भारतीय पारी समाप्त होने के बाद ये कैसा इशारा कर रहे थे बेन स्टोक्स? स्टुअर्ट ब्रॉड ने बताया

IND vs EGN 1st Test Ben Stokes Reaction after India finishes 1st Innings: भारत ने पहले टेस्ट की पहली पारी में तीन शतकों की मदद से 471 रन बनाए, लेकिन आखिरी 41 रन के भीतर 7 विकेट गंवा दिए. इंग्लैंड के जोश टंग ने 4 विकेट लेकर भारत की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई. प्रसिद्ध कृष्णा को आउट करने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स का ‘खाने’ वाला इशारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

IND vs EGN 1st Test Ben Stokes Reaction after India finishes 1st Innings: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट में इंडियन बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया. तीन शतकों की बदौलत टीम इंडिया ने दूसरे दिन 471 रन पर अपनी पारी समाप्त की. हालांकि एक समय पर भारत 3 विकेट के नुकसान पर 430 रन बना चुका था, लेकिन अगले 41 रन के अंदर भारत ने 7 विकेट गंवा दिए. इसमें इंग्लिश गेंदबाज जोश टंग ने अहम भूमिका अदा की. उन्होंने मैच में कुल 4 विकेट लिए. टंग ने प्रसिद्ध कृष्णा को आउट कर भारत की तूफानी पारी समाप्त की. हालांकि कृष्णा के आउट होने के बाद कप्त���न बेन स्टोक्स ने जो इशारा किया वह वायरल हो गया. 

यह टंग का भारत के खिलाफ पहला टेस्ट था और उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दूसरे ही सीजन में चार विकेट चटकाए. प्रसिद्ध को आउट करने के बाद स्टोक्स ने दोनों हाथों से ‘खाने’ जैसा इशारा किया, जिसे कमेंटेटर्स ने ‘टेल-एंडर्स पर दावत’ बताया क्योंकि टंग ने प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी पवेलियन भेजा. इसके बाद स्टोक्स ने टंग के साथ हाई-फाइव किया और भारत की पहली पारी 471 रनों पर सिमट गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

इस वायरल एक्शन पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी रिएक्ट किया. शनिवार शाम को उन्होंने ट्वीट कर इसका मतलब भी बताते हुए कहा, “खरगोश पाई खाना. टेलेंडर्स को आउट करना. निचले क्रम को समेटना.”

भारतीय पारी में लगे तीन शतक

इस मैच में कप्तान बेन स्टोक्स ने 20 ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट सिर्फ 66 रन देकर लिए, जबकि जोश टंग ने भी 4/86 के आंकड़े के साथ भारत की पारी को समेटने में मदद की. मैच की बात करें, तो भारत ने मैच के दूसरे दिन अपनी पारी 359/3 से आगे शुरू की थी, जब शुभमन गिल 127 रन और ऋषभ पंत 65 रन पर नाबाद थे. गिल ने 147 रन के साथ अपनी पारी समाप्त की, जबकि ऋषभ पंत ने भी गजब का खेल दिखाते हुए 134 रन बनाए. हालांकि इनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका. 

इंग्लिश पारी में बुमराह ने दिए झटके

भारत की पारी के जवाबद में इंग्लैंड की शुरुआत में बुमराह ने झटका दिया. उन्होंने पहले ही ओवर  की अंतिम गेंद पर बुमराह ने जैक क्रॉउली को एक ऐसी गेंद पर आउट किया जो अंदर आती हुई लग रही थी लेकिन बाहर निकल गई और क्रॉली का बाहरी किनारा लेकर पहली स्लिप में करुण नायर ने शानदार कैच पकड़ा. हालांकि इसके बाद ओली पोप और बेन डकेट ने 122 रन की साझेदारी की. पोप ने अपना 9वां शतक पूरा किया, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट खोकर 203 रन बनाए. 

वहीं बुमराह का स्पैल शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 13 ओवर में सिर्फ 48 रन देकर तीन विकेट लिया. हालांकि, पीठ की चोट से वापसी कर रहे बुमराह को ज्यादा ओवर न डालने की भारतीय रणनीति के तहत उन्होंने चाय से पहले सिर्फ एक और ओवर डाला. बुमराह भारत को अंतिम ओवर में चौथी सफलता भी दिला सकते थे, लेकिन एक नो बॉल ने सारा मामला बदल दिया. 

शर्मनाक! लगातार 7वां मैच हारी इंडिया, बेल्जियम के खिलाफ गंवाया मैच तो आग बबूला हुए कोच, विश्वकप की कठिन हुई राह

अच्छा भला खेल रहा था, गिल-गंभीर ने ऋषभ पंत को आउट करा दिया, पूर्व क्रिकेटर ने जताया अंदेशा

जो रूट ने रचा इतिहास, एक साथ सचिन और जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >