IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ 3 T20 मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, सूर्या को कमान, ईशान की अनदेखी

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई.

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है. जिसमें सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है. जबकि संजू सैमसन को विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह मिली है. जबकि झारखंड के युवा खिलाड़ी ईशान किशन की एक बार फिर से अनदेखी की गई है. हाल के दिनों में ईशान किशन का बल्ला जमकर चला था, जिसके बाद ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि उनकी टीम इंडिया में वापसी जल्द होगी.

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और हर्षित राणा.

भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज शेड्यूल

पहला टी20 – भारत बनाम बांग्लादेश, 6 अक्टूबर शााम 7 बजे से, नया माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम, ग्वालियर.
दूसरा टी20 – भारत बनाम बांग्लादेश – 9 अक्टूबर शााम 7 बजे से, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
तीसरा टी20 – 12 अक्टूबर शााम 7 बजे से, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >