IND vs BAN: दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस का आगाज, जानें कैसी हो सकती है प्लइंग इलेवन

IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारतीय टीम अपना अभियान बाग्लादेश के खिलाफ शुरू करेगा. दुबई में खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है, इस पर एक नजर.

IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के बाद जोश से लबरेज टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के पास है. सफेद गेंद में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों की पूरी फेहरिस्त संभाले मेन इन ब्लू आज जब बांग्लादेश के खिलाफ उतरेंगे तो उनके दिमाग में सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटाने पर नजर रहेगी. इस मैच में भारतीय टीम का संयोजन कैसा होगा, इस पर संशय बिल्कुल नहीं होगा, क्योंकि भारत की तरह ही मौसम और पिच की परिस्थिति भी लगभग एक समान ही है. ऐसे में भारत दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के साथ जा सकता है. Champions Trophy 2025.

तेज गेंदबाज के तौर पर भारत को उम्मीद होगी कि मोहम्मद शमी चोट के कारण डेढ़ साल से अधिक समय तक बाहर रहने से पहले अपनी फॉर्म के अनुरूप कुछ हासिल कर लें.लेकिन रोहित शर्मा को तीन प्रमुख तेज गेंदबाज शमी, हर्षित राणा और कम अनुभवी अर्शदीप सिंह में से दो को चुनना है, तो एक दाएं हाथ और एक बाएं हाथ के गेंदबाजों को मौका दे सकता है, जिससे शमी और अर्शदीप सिंह टीम में शामिल किए जा सकते हैं. हालांकि राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके अपनी दावेदारी पेश कर दी है. 

वहीं स्पिन लाइन अप में कोई बदलाव शायद ही हो, क्योंकि भारत अपने स्पिनरों के रूप में अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ ही सकता है. अक्षर और जडेजा बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, इसलिए भारत तीन स्पिनरों के साथ खेल सकता है, भले ही परिस्थितियां तेज या स्पिन के अनुकूल हों. हालांकि अंत समय में भारत ने यशस्वी जायसवाल की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका देकर जरूर चौंका दिया है, उन्होंने टी20 सीरीज में इंग्लैंड बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था. ऐसे में उनकी दावेदारी से भी इनकार नहीं किया जा सकता.  

वहीं बल्लेबाजी में भारत को उम्मीद है कि सीनियर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे. शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अंतिम मैच में शतक ठोककर आईसीसी रैंकिंग में बाबर आजम को हटाकर पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. उनके साथ ही श्रेयस अय्यर भी बैटिंग में कहर ढा रहे हैं. हालांकि, भारत के तीन सबसे वरिष्ठ बल्लेबाज – रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल हाल के मैचों में कमजोर नजर आए हैं.  हालांकि रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ़ दूसरे वनडे में 90 गेंदों पर शानदार 119 रन बनाए, लेकिन उसके अगले मैच में वे एक रन बनाकर आउट हो गए. उनका फॉर्म लौटा है या नहीं इस पर थोड़ा संशय है, लेकिन कप्तान का बल्ला जरूर बोलता नजर आ सकता है. 

लेकिन भारत की सबसे बड़ी समस्या विराट कोहली को लेकर होगी. ऑफ़ स्टंप के बाहर की कमजोरी उनके लिए सबसे बड़ी समस्या रही है. इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया ने फिर इंग्लैंड ने भी कुछ हद तक इसका इस्तेमाल किया. वे दूसरे वनडे में पाँच और फिर तीसरे में 52 रन पर आउट हो गए. तीसरे मैच में वे एक ऐसी गेंद पर आगे की ओर गिर गए जिसे वे बैकफ़ुट से खेल सकते थे. वे ऑस्ट्रेलिया में 9 पारियों में 9 बार विकेट के पीछे आउट हुए. वहीं केएल राहुल भारत के विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत से ज्यादा मजबूत दावेदार हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग भी की, लेकिन उनका बल्ला कुछ खास योगदान नहीं दे पाया. उन्होंने तीसरे वनडे में कुछ फॉर्म हासिल की. हालांकि दुबई में उनसे भारत को काफी उम्मीदें होंगी. 

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की संभावित एकादश

बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर

विकेटकीपर: केएल राहुल

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा

स्पिनर: कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

अन्य खिलाड़ी- ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >