IND vs BAN: बारिश बनी विलेन, कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन भी नहीं हो पाया खेल

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन का खेल रविवार को बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द कर दिया गया.

IND vs BAN: भारी बारिश के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से बर्बाद हो गया. पूरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. रात में हुई बारिश के कारण खेल शुरू होने में देर हुई, लेकिन दोपहर दो बजे के आसपास धूप निकल आई थी. मैदान के कुछ हिस्सों में ज्यादा नमी थी इसलिए अधिकारियों ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया. रूक-रूक कर हो रही बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण लगभग आठ सत्र का खेल बर्बाद हो गया है. इससे दो मैचों की शृंखला के अंतिम मैच का परिणाम प्रभावित होगा.

बांग्लादेश का स्कोर पहली पारी में तीन विकेट पर 107 रन

पहले दिन बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बनाये थे जब बारिश के कारण 35 ओवर ही फेंके जा सके थे. भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन और शादमान इस्लाम को आउट किया था जबकि रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान नजमुल हुसैन शंटो का विकेट लिया. इस समय मुश्फिकुर रहीम 6 और मोमिनुल हक 40 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. मैच के दूसरे और तीसरे दिन खेल नहीं होने के कारण इस स्थल की ड्रेनेज सुविधा (जल निकासी व्यवस्था) पर सवाल उठाए गए हैं.

भारत पहला टेस्ट जीतकर सीरीज पर पहले ही कब्जा कर लिया है

भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से हराकर पहले ही सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है. अगर दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो भारत सीरीज जीत जाएगा. अगर ड्रॉ होता है, अब भी भारत सीरीज जीत जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >