IND vs BAN 2nd Test: भारत ने पहली पारी 285/9 रन पर घोषित की, बांग्लादेश के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

IND vs BAN 2nd Test: भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश पर जबरदस्त दबाव बना लिया और मैच पर मजबूत पकड़ बना लिया है. भारत ने 9 विकेट पर 285 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी है.

IND vs BAN 2nd Test: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन जब स्कोर 9 विकेट पर 285 रन था, तब अपनी पहली पारी घोषित कर दी. भारत ने पहली पारी में बांग्लादेश के खिलाफ 52 रनों की लीड ले ली है. मेहमान टीम को मैच बचाने के लिए एक दिन का समय है. इसके साथ ही भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अनोखा रिकॉर्ड भी बना डाला है.

बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने सबसे तेज टीम अर्धशतक और शतक लगाया

भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद आक्रामक शुरुआत करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ वर्षाबाधित दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया और सबसे तेज टीम शतक का अपना ही रिकॉर्ड दुरूस्त किया. यशस्वी जायसवाल ने दस चौके और एक छक्के की मदद से भारत के लिये चौथा सबसे तेज अर्धशतक बनाया. इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा 11 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने तीसरे ही ओवर में 50 रन बना डाले. इसके साथ ही इंग्लैंड का सबसे तेज टीम अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ा जिसने इस साल जुलाई में ट्रेंट ब्रिज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4.2 ओवर में अर्धशतक बनाया था. भारत ने सौ रन 11वें ओवर में पूरे करके अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में पोर्ट आफ स्पेन टेस्ट में सबसे तेजी से तिहरा अंक छुआ था.

भारत ने टेस्ट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन रेट का रिकॉर्ड बनाया

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में ताबड़तोड़ रन बरसाये हैं. भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट को वनडे स्टाइल में खेला. इसका नतीजा हुआ कि भारत ने सबसे ज्यादा रन रेट का रिकॉर्ड भी बना डाला.
टेस्ट में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन रेट (200+ रन)
8.22 भारत बनाम बांग्लादेश कानपुर 2024 (34.4 ओवर में 285/9 दिन)
7.53 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान सिडनी 2017 (32 ओवर में 241/2 दिन)
7.36 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान रावलपिंडी 2022 (35.5 ओवर में 264/7 दिन)
6.80 दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे केप टाउन 2005 (50 ओवर में 340/3 दिन)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >