सहवाग सचिन के क्लब में जायसवाल की एंट्री, चौथे टेस्ट में 82 रन बनाकर किया शानदार कारनामा

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 82 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत वे भारत के लिए एक कैलेंडर इयर में सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर आ गए हैं.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए. उनकी पारी की बदौलत भारतीय टीम कल 27 दिसंबर को 150 रन का स्कोर पार कर गया था. दुर्भाग्य से वे रन आउट हो गए. लेकिन 80 रन बनाते ही वे सचिन तेंदुलकर के एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं. 

सचिन तेंदुलकर ने 2002 में टेस्ट मैचों में एक साल में 1392 रन बनाए थे. 22 वर्षीय यशस्वी को उनसे आगे निकलने के लिए 81 रनों की जरूरत थी. 2024 में जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 1394 रन बना लिए हैं. जायसवाल ने इस साल तीन शतक और आठ अर्द्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 214 रन रहा है. साल 2024 खत्म होने से पहले उनके पास अभी एक और पारी बची हुई है और वे अगर अच्छी पारी खेलते हैं तो दूसरे नंबर तक भी पहुंच सकते हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांच भारतीयों की सूची में सबसे आगे तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 2010 में 1,562 रन बनाए थे. दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 2008 में 1462 रन बनाए थे. 

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय

1) सचिन तेंदुलकर – 2010 में 23 पारियों में 1562 रन

2) वीरेंद्र सहवाग – 2008 में 27 पारियों में 1462 रन

3) वीरेंद्र सहवाग – 2010 में 25 पारियों में 1422 रन

4) सुनील गावस्कर – 1979 में 26 पारियों में 1407 रन

5) यशस्वी जयसवाल – 2024 में 28 पारियों में 1394 रन

दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए यशस्वी

चौथे टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी ओपनिंग करने उतरे तो दो मैचों में विफल रहने के बाद टिक कर खेले. उन्होंने विराट के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन से ज्यादा की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया, लेकिन 153 के स्कोर पर रन चुराने की कोशिश में विराट और जायसवाल की यह साझेदारी टूट गई. जायसवाल शॉट खेलते ही रन लेने के लिए भागे, लेकिन वहां रन की कोई गुंजाइश नहीं थी. इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का थ्रो विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास पहुंचा, जिन्होंने गिल्लियां बिखेरकर जायसवाल को पवेलियन भेज दिया. जायसवाल ने 118 गेंदों पर 82 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया.

एक रन आउट और पलट गया पासा, 20 मिनट और 8 गेंद में टीम इंडिया अर्श से फर्श पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >