ऑस्ट्रेलिया में जायसवाल का बड़ा धमाका, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क के एक ही ओवर में 16 रन बटोर लिए. उन्होंने चार चौके मारकर पहले ओवर में ही सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. पांचवें टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 16 रन बटोर लिए. उन्होंने पहले ही ओवर में चार चौके जड़े. इस तरह वे ऑस्ट्रेलिया में भारत की ओर से पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.  

स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर लेकर आए उनकी दूसरी गेंद पहला चौका लगाया. 139 किमी/घंटा की रफ्तार वाली ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर वह अपने पंजों पर खड़े हुए और अतिरिक्त उछाल का फायदा उठाते हुए गेंद को स्लिप कॉर्डन के ऊपर से आक्रामकता के साथ उड़ा दिया. दूसरी शॉर्ट गेंद पर ऑफ साइड से बाहर, जयसवाल अपने पैरों से उठे और ऑफ साइड पर स्क्वायर के पीछे से गेंद को स्लैश किया. चौथी शॉर्ट लेंथ डिलीवरी का इंतजार किया और ऑफ साइड में स्क्वायर के पीछे कट किया. लियोन स्वीपर कवर पर तैनात थे, लेकिन वह गेंद को रस्सियों में जाते हुए देख सकते थे. जायसवाल ने तीन गेंदों पर लगातार चौका लगाया. स्टार्क के ओवर की आखिरी गेंद को ऑफ से बाहर फेंका, जयसवाल ने कहा शुक्रिया और एक्स्ट्रा कवर के जरिए पूरे मैदान पर ड्राइव किया. 

पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाने के बाद यशस्वी अपनी बैटिंग को और ज्यादा देर तक नहीं चला सके और 22 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ऑलआउट कर दूसरे दिन जबरदस्त खेल दिखाया. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में सभी गेंदबाजों ने अपना सर्वस्व झोंक दिया. प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट लिए जबकि बुमराह और नीतीश रेड्डी के खाते में 2-2 विकेट आए. भारत को पहली पारी के आधार पर 4 रन की लीड मिली थी. भारत ने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं.

अद्भुत! बुमराह ने रचा नया इतिहास, 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ मचाई सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >