अब शॉट नहीं दिख रहे क्या…, यशस्वी जायसवाल ने लिए कोंस्टास के लिए मजे, Video

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में सैम कोंस्टास के शॉट न लगा पाने पर यशस्वी जायसवाल ने उनका मजाक उड़ाया.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट मैच में भारत ने दूसरे दिन जबरदस्त वापसी की है. भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों को कोई मौका न देते हुए 150 रन के भीतर 6 विकेट गिरा दिए. कल पहले दिन बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को दिन की आखिरी गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था. इस विकेट से पहले उनकी सैम कोंस्टास से कुछ छींटाकशी भरी बहस भी हुई थी. जिसके बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों ने उनके सामने जाकर जश्न मनाया था. कोंस्टास ने पिछले मैच में बुमराह को दो रैंप शॉट लगाए थे, जिस पर 1 छक्का और 1 चौका बटोरा था. लेकिन आज वे सिराज का शिकार बने, उससे पहले यशस्वी जायसवाल ने उनके ऊपर ऐसा कमेंट मारा कि कमेंटेटर भी हंसने लगे. 

मैच के दूसरे दिन कोंस्टास ने बल्लेबाजी शुरू की. लेकिन इस बार वे केवल 3 चौके लगा पाए, जिस परयशस्वी जायसवाल ने कहा, “क्या हो गया, अब शॉट नहीं दिख रहे क्या? ओए कोंस्टास, शॉट नहीं लग रहा क्या?” इरफान पठान ने कहा कि प्योर गोल्ड. भले ही कोंस्टास न बोल पा रहे हों, कोंटस ही बोला हो पर सुना दिया कि बात उन्हीं से हो रही है. 

कोंस्टास ने कल के अपने स्कोर 7 रन से आगे अपनी पारी शुरू की. 3 चौके की सहायता से उन्होंने 23 रन बनाए. लेकिन आज सिराज का दिन था. उन्होंने 12वें ओवर में अपनी बेहतरीन आउट स्विंगर की सहायता से कोंस्टास को पवेलियन रवाना कर दिया. उसी ओवर में उन्होंने इनफॉर्म ट्रेविस हेड को भी आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दे दिया. पहले दिन भारत को 185 रन पर आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया भी संघर्ष करता नजर आ रहा है. 150 रन के भीतर उसने 6 विकेट गंवा दिए हैं. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए हैं. स्टीव स्मिथ अपने 10000 टेस्ट रन पूरा करने से 5 रन से चूक गए और कृष्णा की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हो गए. 

भारत के लिए बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉफी दांव पर लगी है. जीत या ड्रॉ की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी पर कब्जा कर लेगा. जिसे वह पिछले 1 दशक पहले पिछली बार 2014-15 की सीरीज में जीत पाया था. भारत की जीत सुनिश्चित करेगी कि वह खिताब बरकरार रखे साथ ही अपने WTC फाइनल की उम्मीदों को भी जिंदा रखे. 

अद्भुत! बुमराह ने रचा नया इतिहास, 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ मचाई सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >