विराट ने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों का उड़ाया मजाक, जेब निकालकर ‘सैंडपेपर विवाद’ की दिलाई याद

IND vs AUS: विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रलियाई दर्शकों को फिर एक बार चिढ़ाते नजर आए. उन्होंने सैंडपेपर विवाद वाला ऐक्शन दोहराते हुए अपनी जेबें दिखाईं. Virat Kohli Sandpaper Gesture

IND vs AUS: विराट कोहली दर्शकों के साथ अपने संबंधों के मामले में काफी जोश में रहते हैं. जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे विराट ने एक बार फिर अपने बेहतरीन अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन किया. कोहली ने पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों का ‘सैंडपेपरगेट’ इशारा करते हुए मजाक उड़ाया. कोहली का इस दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने काफी मजाक उड़ाया है, उन्हें बू करने की भी कोशिश की. अब कोहली ने भी इसका भरपूर जवाब दिया है.

यह घटना तब हुई जब स्मिथ के आउट होने के तुरंत बाद कोहली का ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया. लेकिन कोहली ने बिना कोई मौका गंवाए स्टैंड की ओर मुड़कर खाली जेबें दिखाईं, जिससे फैंस को 2018 में हुए कुख्यात सैंडपेपरगेट कांड की याद आ गई. विराट ने कैमरून बैनक्रॉफ्ट की नकल करते हुए उसी अंदाज में अपने जेब को बाहर निकाल कर दिखाया.  

स्मिथ 10000 रन पूरे करने से केवल 1 रन से चूक गए

स्मिथ टेस्ट मैचों में 9999 रन पर थे, जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने गली में शानदार डाइविंग कैच लपका और वे हैरान रह गए. अगर स्मिथ 10000 रन बना लेते, तो वे इस मुकाम तक पहुँचने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज होते. भारत के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली ने रविवार को सिडनी में पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के 10,000 टेस्ट रन तक पहुंचने से एक रन से चूक जाने के बाद कुख्यात ‘सैंडपेपर गेट’ कांड को लेकर भीड़ को चिढ़ाया. विकेट गिरने के बाद स्लिप में खड़े कोहली ने भीड़ की ओर मुड़कर अपनी खाली जेबें निकालीं.

2018 में वार्नर, स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट ने की थी गेंद से छेड़छाड़

स्मिथ को 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए कप्तानी से हटा दिया गया था और डेविड वार्नर के साथ 12 महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया था. कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर भी नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था. तीनों को गेंद को चमकाने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था.

संन्यास के मूड में नहीं हैं Virat Kohli, लेकिन क्या इंग्लैंड दौरे के लिए हो पाएंगे तैयार?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >