कोने से-कोने से! विराट ने बनाया प्लान और फंस गए स्टीव स्मिथ, सिराज ने ऐसे किया शिकार

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पूरी तरह नियंत्रण बनाने का प्रयास किया है. स्टीव स्मिथ को आउट करने के लिए विराट ने प्लान के तहत सिराज को बाहर गेंद फेंकने के लिए कहा और सिराज ने वही किया. स्मिथ उनके जाल में फंस गए और केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए. Virat Kohli Mohammad Siraj plans to out Steve Smith.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच एक जबरदस्त मुहाने पर आ खड़ा हुआ है. भारत ने अपनी पहली पारी 369 रन पर समाप्त की. नीतीश कुमार रेड्डी के ऐतिहासिक शतक के बाद आज चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने अपना कहर बरपा रखा है. उन्होंने 100 रन के भीतर ही 6 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया. जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए तो मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके. पहली पारी में रिकॉर्ड शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए. उनको आउट करने के लिए विराट कोहली ने प्लान बनाया और मोहम्मद सिराज ने  कोई गलती नहीं की. स्टीव स्मिथ प्लान का शिकार बन गए. 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो विकेट 43 रन के स्कोर पर जल्दी गंवा दिए थे. तीसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने 37 रन की साझेदारी कर ली थी. लेकिन तीसरे विकेट के लिए बेताब कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को गेंद थमाई और उन्होंने कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए स्मिथ को कैच आउट करवाया. लेकिन इस गेंद के लिए प्लान विराट ने बनाय. दरअसल भारतीय गेंदबाजी का 33वां ओवर लेकर सिराज आए तो विराट ने कहा कि कोने से फेंक कोने से, उसको पसंद नहीं है. सिराज ने कोई गलती किए बिना वही गेंद फेंकी और स्मिथ जाल में फंस गए और गेंद उनके बल्ले को चूमती हुई ऋषभ पंत के हाथों में समा गई. कमेंटेटर ने भी यही बताया कि जब गेंदबाज वाइड ऑफ क्रीज जाकर गेंद डालता है, तो उसकी गेंद अंदर आती है, लेकिन यह गेंद बाहर निकली और स्मिथ इसी में उलझ गए. स्मिथ 41 रन पर 13 रन बनाकर आउट हो गए. 

सिराज ने स्मिथ को ही अपना शिकार नहीं बनाया. उन्होंने इससे पहले उस्मान ख्वाजा को भी क्लीन बोल्ड किया था. भारतीय गेंदबाजों ने पहले टेस्ट मैच की तरह इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को तहस नहस कर दिया. 80 रन पर 2 विकेट से 91 रन पर 6 विकेट पर कंगारू पारी आ गई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 105 रन की लीड मिली थी. टी सेशन तक ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 135 रन बना लिए. मार्नस लाबुशेन ने इस पारी में भी पचास रन बनाए तो कप्तान पैट कमिंस ने भी उनका भरपूर साथ दिया है. 

तूफान सी तेजी, जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में मचाया कहर, रिकॉर्ड गेंदबाजी से पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक

खामोश! ‘डीएसपी’ सिराज ने ख्वाजा का विकेट उखाड़कर किया सेलीब्रेट, ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को चुप रहने का किया इशारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >