IND vs AUS: ओह Virat! फिर वही गलती, ललचाई गेंद पर विकेट फेंक हुए आउट, देखें Video

IND vs AUS: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बल्लेबाजी का बुरा दौर लगातार जारी है. तीसरे टेस्ट में भी विराट एक बार फिर केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारत एक बार फिर संघर्ष करता नजर आ रहा है. 6 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए हैं. विराट लगातार एक ही तरह से आउट हो रहे हैं. बाहर जाती गेंदों पर बल्ला लगाना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बनती जा रही है. इस मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन जोश हेजलवुड की फुलर लेंथ की गेंद पर विराट ने बल्ला चलाया और गेंद उनके बल्ले को चूमती हुई विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई. 

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भारत को दो झटके दे चुके थे. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड पारी का आठवां ओवर लेकर आए. ओवर की दूसरी गेंद पर हेजलवुड ने ऑफस्टंप के बाहर फेंकी लेकिन विराट ने इस पर अपना बल्ला लगा दिया. एलेक्स कैरी ने कोई गलती नहीं की और लगातार असफल विराट एक बार फिर केवल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. विराट के आउट होने के बाद भारतीय पारी एक बार फिर संकट में आ गई है. केवल 22 रन पर ही भारत ने 3 विकेट गंवा दिए हैं.

लगातार असफल विराट ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

विराट ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी मे शतक लगाया था. लेकिन नवंबर 2019 के बाद यह उनका केवल तीसरा शतक है. पिछले 5 मैचों की 10 पारियों में विराट ने केवल 216 रन बनाए हैं. इस मैच की पहली पारी में भी विराट ने केवल 3 रन बनाए हैं. 2019 के बाद से लगातार असफल रहे विराट हालांकि इस मैच में 2 रन बनाने के साथ टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ से आगे हो गए हैं. राहुल ने 32 टेस्ट मैचों की 62 पारियों में 2166 रन बनाए थे, जबकि विराट ने 28 मैचों की 48 पारियों में 2168 रन बना लिए हैं. किसी भी भारतीय द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं. 

टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

  1. सचिन तेंदुलकर- 3630 रन
  2. वीवीएस लक्ष्मण- 2434 रन 
  3. विराट कोहली- 2168 रन 
  4. राहुल द्रविड़- 2166 रन 
  5. चेतेश्वर पुजारा- 2074 रन

IND vs AUS: कमेंटेटर की जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी, सोशल मीडिया पर उबाल, विवाद के बाद मांगी माफी

आश्चर्यजनक! मिशेल ‘बाज’ मार्श ने झपट्टा मारकर दबोची गेंद, क्रिकेट जगत हुआ हैरान, शुभमन गिल लौटे पवेलियन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >