IND vs AUS: विराट कोहली ने रचा एक और इतिहास, ऑस्ट्रलिया के खिलाफ ‘स्पेशल शतक’ लगाकर विशिष्ट क्लब में हुए शामिल

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में खेलने उतरे विराट कोहली (Virat Kohli) नया कीर्तिमान बना दिया है. वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वां मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और कीर्तमान अपने नाम कर लिया है. यह विराट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 या इससे ज्यादा मैच खेलने वाले विराट दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं. विराट से ज्यादा मैच सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 मैच खेले हैं.

ब्रिसबेन के इस मैच से पहले विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 मैच खेले हैं. इस दौरान विराट ने 28 टेस्ट 49 वनडे और 23 टी20I खेले, जिनमें 50.24 की औसत से 5326 रन बनाए हैं. जबकि सचिन ने कंगारू टीम के खिलाफ 110 मैचों में 49.68 की औसत से 6707 रन बनाए. सचिन और विराट के अलावा सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स, विवियन रिचर्ड्स और भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत)- 110
  2. विराट कोहली (भारत)- 100*
  3. डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज) – 97
  4. एमएस धोनी (भारत)- 91
  5. सर विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)- 88
  6. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)- 82
  7. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)- 82
  8. रोहित शर्मा (भारत)- 82
  9. डैनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)- 82
  10. महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 80

एक और रिकॉर्ड कर रहा इंतजार

विराट का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सभी मैदानों पर शतक लगाए हैं, सिवाय गाबा के. इस सीरीज के पहले मैच की दूसरी पारी में विराट का बल्ला बोला था, जब उन्होंने पर्थ में नाबाद शतक ठोका था, लेकिन दूसरी टेस्ट में विराट असफल रहे.  ऐसे में इस मैच में विराट जरूर इस मैच में शतक लगाकर अपना रिकॉर्ड और मैदान पर शतक की उपलब्धि को जरूर हासिल करना चाहेंगे. कंगारू टीम के खिलाफ विराट ने अब तक 17 शतक लगाए हैं. अगर इस मैच में विराट शतक लगा लेते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के सभी मैदानों पर शतक लगाने वाले वे दुनिया के एकमात्र गैर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन जाएंगे.

अब लीजिए! 17 साल से खेल रहा क्रिकेट, अब बॉलिंग ऐक्शन को लेकर बांग्लादेश के इस स्टार पर लगा प्रतिबंध

‘पाकिस्तान की तो बखिया उधेड़ दी’, रीजा-रासी के तूफान में बही रिजवान की टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >