IND vs AUS: ‘ऑस्ट्रेलिया में सफल होना है तो, हीरो से…’, सुनील गावस्कर ने Virat को दी नसीहत

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में विराट कोहली एक बार फिर नाकाम रहे. इसके बाद सुनील गावस्कर ने बताया कि वे अपने शॉट्स पर नियंत्रण रखकर ऑस्ट्रेलिया में सफल हो सकते हैं.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया का बैटिंग लाइन अप एक बार फिर डगमगा गया है. 22 रन पर ही भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाज पवेलियन में लौट चुके थे. यशस्वी जायसवाल को मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर पहले ओवर में ही अपना शिकार बनाया. शुभमन गिल भी ज्यादा देर नहीं टिके वे भी मिचेल स्टार्क की गेंद पर कैच आउट हो गए. लगातार असफल रहे विराट से यहां पारी को संभालने की उम्मीद थी, लेकिन वे भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और जोश हेजलवुड की गेंद पर इस सीरीज में चौथी बार विकेट के पीछे कैच आउट हो गए. 

ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता. पेस और बाउंस के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज ध्वस्त हो जाते हैं. विराट बार-बार कवर ड्राइव लगाने का प्रयास करते हुए आउट हो रहे हैं. सुनील गावस्कर ने विराट को बाहर जाती गेंदों को न छूने की सलाह दी है. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में एक्सपर्ट राय देते हुए कहा कि विराट को अपने हीरो सचिन तेंदुलकर से सीखना चाहिए. जैसे उन्होंने अपने ऑफ साइड के शॉट्स पर संयम दिखाते हुए सिडनी में 241 रन बनाए थे, उसी तरह विराट को भी अपने मन पर काबू करना होगा. ऑफ स्टंप की गेंद को डिफेंड करने की कोशिश करनी चाहिए बजाय स्कोर करने के. उनका बल्लेबाजी कौशल लाजवाब है, उन्हें सीधा या मिडविकेट की तरफ खेलना चाहिए. 

मात्र 3 रन बनाते ही तोड़ दिया राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

पिछले 5 मैचों की 10 पारियों में विराट ने केवल 216 रन बनाए हैं. इस मैच की पहली पारी में भी विराट ने केवल 3 रन बनाए हैं. 2019 के बाद से लगातार असफल रहे विराट हालांकि इस मैच में 2 रन बनाने के साथ टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ से आगे हो गए हैं. राहुल ने 32 टेस्ट मैचों की 62 पारियों में 2166 रन बनाए थे, जबकि विराट ने 28 मैचों की 48 पारियों में 2168 रन बना लिए हैं. किसी भी भारतीय द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं.

आश्चर्यजनक! मिशेल ‘बाज’ मार्श ने झपट्टा मारकर दबोची गेंद, क्रिकेट जगत हुआ हैरान, शुभमन गिल लौटे पवेलियन

तीसरे दिन मैच का हाल

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 405 रन से आगे खेलना शुरू किया और 40 रन जोड़कर 445 रन पर ऑलआउट हो गया. विकेट कीपर एलेक्स कैरी ने शानदार 70 बनाए जबकि भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई पारी में कुल 6 विकेट लिए. भारतीय पारी में तीसरे दिन का खेल बारिश और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के नाम रहा. बारिश ने हर 20-25 मिनट पर रुक-रुक कर फुहार की तो गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके. 

भारत के शीर्ष क्रम को पहले मिचेल स्टार्क ने झकझोरा, उन्होंने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को आउट किया. उसके बाद जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को कैच आउट करवाया. चौथे नंबर पर ऋषभ पंत थोड़ा संभलते नजर आ रहे थे, कि पैट कमिंस ने उन्हें भी चलता कर दिया. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए हैं. क्रीज पर केएल राहुल (33 रन) और रोहित शर्मा (0) बैटिंग कर रहे है.

आश्चर्यजनक! मिशेल ‘बाज’ मार्श ने झपट्टा मारकर दबोची गेंद, क्रिकेट जगत हुआ हैरान, शुभमन गिल लौटे पवेलियन

पाकिस्तान के कोच का पद छोड़ने वाले जेसन गिलेस्पी ने PCB पर लगाया आरोप, कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >