IND vs AUS: गोली की स्पीड से कूदे स्मिथ और धर दबोची गेंद, केएल राहुल भी हुए हैरान, देखें Video

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने केएल राहुल को आउट करने के लिए शानदार डाइव लगाई.

IND vs AUS: केएल राहुल तीसरे टेस्ट में भारत की एकमात्र उम्मीद थे. ओपनिंग करने उतरे राहुल एक छोर से विकेट संभाले हुए थे और दूसरी ओर से भारतीय क्रिकेट के सभी बड़े एक-एक कर आउट होते रहे. लेकिन गाबा की इस पिच पर गेंद की उछाल से कब कोई खिलाड़ी मात खा जाए कहा नहीं जा सकता. ऑलसेट केएल राहुल भी इसी का शिकार हो गए और नाथन लॉयन की बलखाती गेंद पर स्लिप में लपक लिए गए. लेकिन स्लिप में स्टीव स्मिथ ने जिस तेजी से डाइव मारकर कैच लपका वो देखना शानदार रहा. 

भारतीय टीम के 5 विकेट गिर चुके थे. 138 गेंद खेल चुके केएल राहुल आंख गड़ाकर टीम इंडिया को संभाल रहे थे. लेकिन एक कहावत है, कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के बीच पनपती साझेदारी को तोड़न के लिए पैट कमिंस स्पिनर नाथन लियोन को ले आए. 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर नाथन ने एक क्विकर फेंकी जिसे राहुल ने कट करने का प्रयास किया. लेकिन चुस्त चौकन्ने स्मिथ ने जबरदस्त डाइव मारते हुए राहुल का कैच धर दबोचा. स्टीव स्मिथ आज दिन के पहली गेंद पर राहुल का कैच छोड़ चुके थे, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की. केएल राहुल 139 गेंद में 8 चौकों से सजी अपनी पारी में 84 रन बनाकर आउट हुए. वैसे इस कैच को देखकर लगता है कि स्मिथ ऐसे किसी कैच की उम्मीद कर रहे थे, देखें वीडियो 

विकेट के पीछे लपके गए सभी बल्लेबाज

भारतीय टीम दूसरे टेस्ट की तरह इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष करती नजर आ रही है. टीम इंडिया का शीर्ष क्रम कंगारू गेंदबाजों के सामने सरेंडर की मुद्रा में है. यशस्वी जायसवाल फिर एक बार मिचेल स्टार्क के पहले ओवर में ही चलते बने तो शुभमन गिल भी प्वाइंट्स पर मिचेल मार्श के शानदार कैच से आउट हुए. भारत के सभी बल्लेबाज इस मैच में अभी तक विकेटों के पीछे ही कैच आउट हुए हैं. विराट कोहली, ऋषभ पंत और रोहित शर्मा विकेट कीपर एलेक्स कैरी द्वारा ही कैच आउट हुए हैं. 

तीसरे टेस्ट में लंच तक भारत 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना चुका है. क्रीज पर रवींद्र जडेजा (41 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (7रन) बैटिंग कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए अब भी 79 रन की जरूरत है और उसके 4 विकेट शेष हैं.

तीसरे टेस्ट के लिए दोनोंं टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >