1 रन की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू, स्टीव स्मिथ के महारिकॉर्ड पर प्रसिद्ध कृष्णा ने लगाया ग्रहण

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे करने से सिर्फ 1 रन से चूक गए. उनका विकेट प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने लिया. Steve Smith fell short of 10,000 test runs.

IND vs AUS: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच काफी रोमांचक हो चला है. भारत ने आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा. लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने बुमराह की गैर मौजूदगी में कमाल की गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट 58 रन पर ही गिरा दिए. उन्होंने तीसरा विकेट स्टीव स्मिथ का लिया. लेकिन यह कोई सामान्य विकेट नहीं था. उन्होंने स्मिथ को 10,000 टेस्ट रन पूरा करने से बस 1 रन पहले ही आउट कर दिया. 

कृष्णा ने ऑफ स्टंप के बाहर एक छोटी उठती हुई गेंद फेंकी, जिसे स्मिथ ने गलत समझा. इसे रोकने की कोशिश में स्मिथ के बल्ले का किनारा लेती हुई गेंद को गली में गई, जहां यशस्वी जायसवाल ने अपने दाहिने ओर गोता लगाकर एक शानदार लो कैच पूरा किया. शनिवार को वह स्लिप में पांच रन पहले ही आउट हो गए थे. फिर 24 घंटे बाद, सिडनी में पिंक टेस्ट के जेन मैकग्राथ डे के दौरान 40,000 के करीब दर्शकों के सामने अपने कैरियर के कुल 9999 टेस्ट रन बनाकर आउट हो गए. वह महेला जयवर्धने के बाद 9999 रन पर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

स्मिथ को इस टेस्ट में अपने 10,000 टेस्ट रन पूरा करने के लिए 38 रन बनाने थे. लेकिन पहली पारी में वे 33 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का ही शिकार बने. उन्हें स्लिप में केएल राहुल ने कैच आउट किया था.  दूसरी पारी में उन्हें केवल 5 रन बनाने थे, लेकिन इस बार भी वे केवल 4 रन बनाकर कृष्णा की गेंद पर ही यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट हो गए. स्मिथ को अब 10,000 रन बनाने वाले 15वां बल्लेबाज बनने के लिए इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में होने वाले पहले टेस्ट तक इंतजार करना होगा.

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की तकलीफ से जूझ रहे हैं और तीसरे दिन उनकी जगह विराट कोहली कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने भारतीय टीम में गजब का उत्साह भर दिया है. भारतीय गेंदबाजों ने गजब की गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट 104 रन पर गिरा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया कम स्कोर का पीछा बिल्कुल आराम से कर रहा है. भारत को इस मैच में जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है. भारत इस सीरीज में 1-2 से पीछे है. 

विराट ने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों का उड़ाया मजाक, जेब निकालकर ‘सैंडपेपर विवाद’ की दिलाई याद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >