IND vs AUS: “ये जुर्रत है…” सैम कोंस्टास ने बुमराह की गेंदों को बनाया मजाक, हैरान इरफान पठान ने बताया दुस्साहस

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने सैम कोंस्टास को पदार्पण का मौका दिया है. उन्होंने पहले मैच में ही पचासा ठोक दिया है. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही बुमराह की गेंदों पर रिवर्स स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की जिस पर इरफान पठान हैरान हो गए और कहा कि यह जुर्रत है. Sam Konstas vs Jasprit Bumrah

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच आज 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो गया. बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और भारत 1985 के बाद 10वीं बार भिड़ रहे हैं. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के 2024-25 के संस्करण में दोनों टीमें अब तक तीन मैच खेल चुकी हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने ओपनिंग बल्लेबाजों के प्रदर्शन से संघर्ष कर रही थी. मेलबर्न के इस मैदान पर उसने बदलाव करते हुए नाथन मैक्सवीनी की जगह सैम कोंस्टास को मौका दिया है. सैम कोंस्टास ने इस मैच में डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया है. Sam Konstas vs Jasprit Bumrah

ये जुर्रत है,

सैम कोंस्टास ने अपने आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मैच में ही पचासा जड़ दिया है. मैच के दौरान बुमराह का सामना करते हुए उन्होंने 11वीं गेंद पर ही रिवर्स स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया. उनके इस शॉट पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर अनुभवी उस्मान ख्वाजा भी मुस्कुराते रहे. कमेंटेटर भी उनके इस साहस पर आश्चर्यचकित नजर आए. गेंद बहुत दूर थी, लेकिन कोंस्टास ने उस पर भी शॉट लगाने की कोशिश की. इरफान पठान ने कहा कि यह जुर्रत है, जसप्रीत बुमराह के सामने. उसके बाद कोंस्टास ने उसी तरह के शॉट पर दो छक्के भी जड़ दिए. पहले मैच में सैम कोंस्टास ने दर्शा दिया है कि वे दबने वाले नहीं हैं.

डेब्यू करने वाले चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने कोंस्टास

सैम कोंस्टास इस मैच में पदार्पण करने के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. वे 19 साल और 85 दिन के हैं, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने ग्रीन बैगी थमाई. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी इयान क्रेग हैं, जिन्होंने 1953 में 17 साल 239 दिन में डेब्यू किया था. लेकिन सैम कोंस्टास ने डेब्यू से पहले ही अपने इरादे दर्शा दिए थे. जसप्रीत बुमराह को लेकर उन्होंने कहा था, कि वे उन्हें बहुत देख चुके हैं और मैच में वह किसी तरह के दबाव में नहीं होंगे. आज मैच की शुरुआत में भी उनसे जब यह पूछा गया कि गेंद 145 किमी/घंटा की रफ्तार से आएगी, तो उस पर भी सैम ने कहा कि मैं उस पर तेजी से प्रहार करूंगा. कोंस्टास ने अपनी बात रखते हुए बुमराह की दो गेंदों पर दो छक्के भी जड़ दिए. अपनी पहली पारी में उन्होंने 65 गेंदों पर 60 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर्स

इयान क्रेग- 17 साल, 239 दिन

पैट कमिंस- 18 साल, 193 दिन

टॉम गैरेट- 18 साल, 232 दिन

सैम कोंस्टास- 19 साल, 85 दिन 

क्लेम हिल- 19 साल, 96 दिन

गैरी हैजलिट- 19 साल, 100 दिन

डेब्यू मैच में ही विराट कोहली से भिड़ गए कोंस्टस, मैदान पर हुई गर्मागर्म बहस, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >