कप्तान बनाम कप्तान, पैट कमिंस के आगे रोहित शर्मा पस्त, इतनी बार हुए आउट कि बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs AUS: रोहित शर्मा चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में मात्र 9 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने. इस तरह वे कप्तान के तौर पर दूसरे कप्तान की गेंदों पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. Rohit Sharma record dismissal agaisnst Pat Cummins.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच का रोमांच अपने चरम पर है. कप्तान रोहित शर्मा के अगुवाई वाली टीम इंडिया कंगारू टीम को जबरदस्त टक्कर दे रही है. लेकिन केवल एक खिलाड़ी के लिए यह सीरीज बेहद खराब साबित हो रही है. वह हैं कप्तान रोहित शर्मा. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरे प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी यह सीरीज उनके लिए भयानक सपना साबित होता जा रहा है. उन्होंने इस सीरीज में अब तक तीन मैचों की पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए हैं. इस भयावह प्रदर्शन के अलावा उन्होंने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम जोड़ लिया है. कप्तान के तौर पर दूसरे कप्तान की गेदों पर सबसे ज्यादा बार आउट होने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया है.   

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में एकबार फिर आउट कर दिया. वे केवल 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए. कमिंस ने उन्हें पूरे कैरियर में 8 बार आउट किया है, लेकिन कप्तान के तौर पर 6वीं बार आउट किया. यह किसी भी कप्तान द्वारा दूसरे कप्तान को आउट करने का विश्व रिकॉर्ड बन गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिची बेनो के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के टेड डेक्सटर को 5 बार आउट किया था. पाकिस्तान के इमरान खान ने भी भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को 5 बार आउट किया था. तीसरे नंबर पर भी भारतीय कप्तान गुलाबराय रामचंद को रिची बेनो ने 4 बार आउट किया है. 

टेस्ट मैचों में विपक्षी कप्तान को सबसे अधिक बार आउट करने वाले कप्तान

6 बार- रोहित शर्मा को पैट कमिंस *

5 बार- टेड डेक्सटर के रिची बेनो

5 बार- सुनील गावस्कर को इमरान खान 

4 बार- गुलाबराय रामचंद को रिची बेनो

4 बार- क्लाइव लॉयड को कपिल देव

4 बार- पीटर मे को रिची बेनो

रोहित शर्मा के लिए इस साल टेस्ट क्रिकेट का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है. उन्होंने इस साल 14 टेस्ट मैच खेले हैं और उसकी 26 पारियों में मात्र 24.76 की औसत से केवल 619 रन बना पाए हैं. चौथे टेस्ट में भी उन्होंने केवल 12 रन बनाए. उनकी खराब पारियां उनके शानदार कैरियर पर एक दाग लगा रही हैं. बुरे प्रदर्शन के कारण अब उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. यहां तक कि उनके संन्यास लेने की भी चर्चा होने लगी. लेकिन इस सीरीज में अभी भी एक मैच बाकी है और रोहित शानदार प्रदर्शन करके जरूर वापसी करना चाहेंगे.

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने चलाया जादू, पांच विकेट लेकर बना डाले कई रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >